Live Updates

Independence Day 2024: महिला अपराध, सेकुलर सिविल कोड सहित कई बातों का जिक्र, पढ़ें लाल किले से पीएम मोदी के संबोधन की खास बातें

Updated:
विज्ञापन

PM Modi

Independence Day 2024 Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की. अपने सरकारी आवास से निकलने के बाद वह सीधे राजघाट पहुंचे और ‘बापू’ की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए. उन्होंने लगातार 11वीं बार लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया. पढ़ें प्रतिष्ठित स्मारक की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करते हुए उन्होंने क्या कहा

विज्ञापन

Independence Day 2024 : देश में सेकुलर सिविल कोड पर क्या बोले पीएम मोदी

लाल किले से पीएम मोदी ने कहा कि देश में एक सेकुलर सिविल कोड होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर चर्चा की है. हमारे देश का एक वर्ग मानता है और उसमें सच्चाई भी है कि जिस सिविल कोड को लेकर हम जी रहे हैं, वह सचमुच में एक प्रकार का कम्युनल सविल कोड है. यह जो हैं वो भेदभाव करने वाला सिविल कोड है. इसलिए अब देश में एक सेकुलर सिविल कोड होना चाहिए.

भारत हमेशा बांग्लादेश की प्रगति का शुभचिंतक रहेगा: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि देश के भीतर और बाहर चुनौतियां हैं. जैसे-जैसे हम अधिक शक्तिशाली बनेंगे, चुनौतियां भी बढ़ेंगी. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा बांग्लादेश की प्रगति का शुभचिंतक रहेगा. बांग्लादेश में जो हो रहा है उससे चिंता होना लाजिमी है. उम्मीद है पड़ोसी देश में जल्द ही सब ठीक हो जाएगा.

नकारात्मक मानसिकता वाले कुछ लोग देश में असंतुलन पैदा करने की साजिश रच रहे हैं: प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों को यह समझने की जरूरत है कि नकारात्मक मानसिकता वाले कुछ लोग देश में असंतुलन पैदा करने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने कहा कि हम दुनिया को बताना चाहते हैं कि उन्हें प्रगतिशील भारत को लेकर चिंतित होने की जरूरत नहीं है.

पुरानी आदतें छोड़ने की जरूरत : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पुरानी आदतें छोड़ने की जरूरत है, दुनिया भारत में निवेश करने के लिए उत्सुक है तो ऐसे समय में निवेशकों के लिए स्पष्ट नीतियां लानी होंगी. उन्होंने कहा कि हम भारत को हरित हाइड्रोजन का वैश्विक केंद्र बनाना चाहते हैं, इसमें ‘हरित रोजगार’ पैदा करने की क्षमता है.

2036 में होने वाले ओलंपिक खेल देश में आयोजित हों, पीएम मोदी ने कहा

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का सपना है कि 2036 में होने वाले ओलंपिक खेल देश में आयोजित हों, हम इसके लिए तैयारी कर रहे हैं.

राज्य नए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट नीतियां बनाएं : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राज्य नए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए स्पष्ट नीतियां बनाएं और उन्हें सुशासन, कानून एवं व्यवस्था को लेकर आश्वस्त करें. उन्होंने कहा कि पेरिस सम्मेलन में निर्धारित जलवायु लक्ष्यों को समय से पहले हासिल करने वाला जी-20 देशों में भारत एकमात्र देश है.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola