Baba Siddiqui Murder Case: तीसरे आरोपी प्रवीण लोणकर को कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 14 Oct 2024 5:21 PM

विज्ञापन

Baba Siddiqui Murder

Baba Siddiqui Murder Case: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के तीसरे आरोपी प्रवीण लोणकर को कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक के लिए पुलिस कस्टडी में सोमवार को भेज दिया.

विज्ञापन

Baba Siddiqui Murder Case: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार तीसरे आरोपी को सोमवार को एस्प्लेनेड कोर्ट में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने आरोपी प्रवीण लोणकर को 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. लोणकर को मुंबई पुलिस ने रविवार देर रात पुणे से गिरफ्तार किया था. प्रवीण लोणकर को पुलिस ने ‘सह-षड्यंत्रकारी’ बताया है. उसने अपने भाई शुभम लोणकर के साथ मिलकर तीन कथित शूटर में से दो को यह काम सौंपा था.

Also Read: Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के अलावा हत्यारों की लिस्ट में उनके बेटे का भी था नाम, ऐसे बची जान

एक आरोपी को कोर्ट ने पहले ही 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा था

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया था. दोनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से एक आरोपी हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह को कोर्ट ने 21 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया था. जबकि दूसरे आरोपी उत्तर प्रदेश निवासी धर्मराज राजेश कश्यप को टेस्ट के लिए भेज दिया था, क्योंकि उसने खुद को नाबालिग बताया था.

प्रवीण और शुभम ने दो शूटर को हत्या का काम सौंपा था

अपराध शाखा के अधिकारी के अनुसार, प्रवीण और शुभम ने दो कथित शूटर को हत्या का काम सौंपा था, जिनमें से एक उत्तर प्रदेश का निवासी है और दूसरे का नाम शिवकुमार गौतम है. गौतम फरार है, जबकि पुलिस ने उत्तर प्रदेश के निवासी और एक अन्य कथित शूटर को गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी पहचान गुरमेल बलजीत सिंह (23) के रूप में हुई है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस शुभम लोणकर की तलाश में पुणे गई थी, लेकिन वह वहां नहीं मिला. इसके बाद, पुलिस ने उसके भाई प्रवीण को अपराध में कथित संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार कर लिया.

बाबा सिद्दीकी को शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

बाबा सिद्दीकी (66) को शनिवार रात मुंबई के बांद्रा इलाके के खेर नगर में उनके विधायक बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन लोगों ने गोली मार दी, जिसके बाद उन्हें लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था.

पुलिस की 15 टीमें कर रही हैं जांच

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने 15 टीम गठित की हैं, जो महाराष्ट्र से बाहर गई हैं और यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि शूटरों को किसने साजोसामान की सहायता प्रदान की. मुंबई पुलिस उस सोशल मीडिया पोस्ट का सत्यापन कर रही है जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक कथित सदस्य ने सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी ली है. अधिकारियों के अनुसार, अपराध शाखा विभिन्न पहलुओं से भी जांच कर रही है, जिसमें सुपारी देकर हत्या कराए जाने, व्यवसाय या राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या झुग्गी पुनर्वास परियोजना को लेकर धमकी के संभावित पहलू शामिल है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola