Baba Siddique Murder: बाबा सिद्दीकी के अलावा हत्यारों की लिस्ट में उनके बेटे का भी था नाम, ऐसे बची जान

Published by : Pritish Sahay Updated At : 14 Oct 2024 4:29 PM

विज्ञापन

Baba Siddique Murder

Baba Siddique Murder: पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. अपराधियों के निशाने पर बाबा सिद्दीकी के अलावा उनके बेटे जीशान का भी नाम शामिल था. लेकिन अपराधियों के हमले में वो बाल-बाल बच गए.

विज्ञापन

Baba Siddique Murder: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के अलावा उनके हत्यारों की लिस्ट में उनके बेटे जीशान का भी नाम शामिल था. खुद आरोपियों ने इसका खुलासा कर सबको चौंका दिया है. मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उन्हें बाबा सिद्दीकी के साथ उनके बेटे जीशान को मारने की सुपारी मिली थी. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी ने बताया कि उन्हें कहा गया था कि दोनों में से जो सामने आये उन्हें मार मार दें. हत्यारों ने बाबा सिद्दीकी की तो हत्या कर दी लेकिन उनके बेटे जीशान बाल-बाल बच गये.

जीशान को मिल रही थी फोन पर धमकियां
बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी को घटना के कुछ दिन पहले से ही फोन पर धमकियां मिली थीं. शायद उस समय जीशान अपराधियों की मंशा को पूरी तरह ताड़ नहीं पाए थे. शनिवार (12 अक्टूबर) की शाम बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान बांद्रा स्थित अपने ऑफिस में बैठे थे. इसी दौरान करीब साढ़े नौ बजे एक कार से तीन हमलावर उतरे और अंधाधुंध फायरिंग कर दी. तीनों अपने चेहरे को कपड़े से ढंके हुए थे. हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी को छह गोलियां मारी. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.  

जीशान की ऐसे बची जान
हत्यारे बाबा सिद्दीकी की हत्या करने में सफल रहे. हालांकि उनके निशाने पर जीशान भी थे. लेकिन, उनकी जान बच गई. बता दें ,जिस समय हत्यारे उनके पिता और उन्हें मारने के लिए कार से उतरे उसी दौरान किसी का फोन आ गया. फोन रीसिव करने जीशान दफ्तर में वापस आ गये. इतने में हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर बाबा सिद्दीकी की जान ले ली. गोलियों की आवाज सुनकर वो बाहर निकले तो फर्स पर उनके पिता खून से लथपथ पड़े थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोन रिसीव करने के लिए ऑफिस के अंदर आने के कारण जीशान की जान बच गई.

मर्डर मामले में गिरफ्तारी जारी
बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में मुंबई पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. एक की पहचान हरियाणा निवासी गुरमेल बलजीत सिंह और दूसरे आरोपी की पहचान यूपी के धर्मराज राजेश कश्यप के रूप में हई है. वहीं गोलीबारी में शामिल तीसरा आरोपी फरार है. पुलिस ने एक और आरोपी प्रवीण लोनकर को भी गिरफ्तार किया. मुंबई पुलिस के मुताबिक प्रवीण शुभू लोनकर का भाई है जिसने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने हत्या की जिम्मेदारी ली है. शुभू लोनकर अभी फरार है. पुलिस का कहना है कि दोनों भाइयों ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची थी और इस साजिश में कश्यप तथा शिवकुमार गौतम को शामिल किया था.

Also Read: Nobel Prize: तीन विशेषज्ञों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, इस शोध के लिए दिया गया सम्मान

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola