Nobel Prize: तीन विशेषज्ञों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, इस शोध के लिए दिया गया सम्मान

Updated:
विज्ञापन
Nobel Prize

Nobel Prize

Nobel Prize: अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार तीन विशेषज्ञों को विभिन्न देशों में खुशहाली के अंतर के संबंध में शोध के लिए दिया गया.

विज्ञापन

Nobel Prize: आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार डारोन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए. रॉबिन्सन को दिया गया, जिन्होंने इस विषय पर अध्ययन किया कि संस्थाएं किस प्रकार बनती हैं और समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं.

जापानी संगठन ‘निहोन हिदान्क्यो’ को इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार

इस साल का शांति का नोबेल पुरस्कार द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा और नागासाकी शहरों पर हुए अमेरिकी परमाणु बम हमलों के पीड़ितों के संगठन निहोन हिदान्क्यो को परमाणु शस्त्रों के विरुद्ध उनके कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा. नॉर्वे नोबेल समिति के अध्यक्ष जॉर्गन वात्ने फ्रिदनेस ने शुक्रवार को जापानी संगठन को पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए कहा कि परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर रोक को लेकर बनी सहमति पर दबाव है और इसलिए इस संगठन को पुरस्कार दिया जा रहा है.

इन्हें मिल चुका है इस साल का नोबेल पुरस्कार

इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा सोमवार से शुरू हुई, जब अमेरिकी वैज्ञानिकों विक्टर एंब्रोस और गैरी रुवकुन को चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्रदान किये जाने की घोषणा की गई. मंगलवार को जॉन होपफील्ड और ज्योफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग को सक्षम बनाने वाली खोजों के लिए भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई. बुधवार को डेविड बेकर, डेमिस हस्साबिस और जॉन जंपर को रसायन विज्ञान के नोबेल पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गयी. इस वर्ष साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए दक्षिण कोरियाई लेखिका हान कांग के नाम का ऐलान गुरुवार को किया गया.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola