Delhi Red Fort Blast: दिल्ली धमाके पर आपत्तिजनक टिप्पणी, असम पुलिस ने पांच लोगों को किया गिरफ्तार
Published by : Pritish Sahay Updated At : 12 Nov 2025 4:59 PM
Assam CM Himanta Biswa Sarma
Delhi Red Fort Blast: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने बुधवार को कहा कि हाल में दिल्ली में हुए विस्फोट के संबंध में आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री को ऑनलाइन प्रसारित करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि राज्य पुलिस सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर "घृणा फैलाने या आतंकवाद का महिमामंडन करने वाले” किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तेजी से और दृढ़ता से कार्रवाई करना जारी रखेगी.
Delhi Red Fort Blast: असम पुलिस ने दिल्ली विस्फोट मामले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. असम पुलिस ने मतिउर रहमान (दरांग), हसन अली मंडल (गोलपाड़ा), अब्दुल लतीफ (चिरांग), वजहुल कमाल (कामरूप) और नूर अमीन अहमद (बोंगाईगांव) को असम पुलिस ने गिरफ्तार किया है. असम पुलिस ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में हुए विस्फोट मामले में असम पुलिस ने ऑनलाइन आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री फैलाने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. असम पुलिस ने कहा सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके नफरत फैलाने या आतंकवाद का महिमामंडन करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ तेजी और सख्ती से कार्रवाई जारी रखेगी.
इन लोगों को गिरफ्तार किया गया
- मतिउर रहमान (दरांग)
- हसन अली मंडल (गोलपाड़ा)
- अब्दुल लतीफ़ (चिरांग)
- वज़हुल कमाल (कामरूप)
- नूर अमीन अहमद (बोंगाईगांव)
आतंकियों का समर्थन करने वालों पर होगी कार्रवाई- सीएम हिमंता
इस मामले में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा “हमने संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की थी- तमुलपुर और कार्बी आंगलोंग में 1-1, सोनितपुर और गोलाघाट में 2-2, बोंगाईगांव में 3, गोलपारा में 2, बारपेटा में 4, कछार में 1, नलबाड़ी में 3, होजई में 2, बक्सा में 1, दारंग में 3, जोरहाट में 1, दक्षिण सलमारा में 2, कामरूप (मेट्रो) में 1, (कामरूप) में 5. मैंने उन लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है जिन्होंने आतंकवादियों का समर्थन किया है. हम निर्दोष व्यक्तियों को नहीं पकड़ेंगे. हम उन लोगों को पकड़ेंगे जो आतंकवादियों का समर्थन करते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे. ये लोग असम में स्थिति को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.”
गिरफ्तार आरोपियों में एक रिटायर प्रिंसिपल भी शामिल
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने एक पोस्ट लिखा “हाल में दिल्ली में हुए विस्फोट के सिलसिले में असम पुलिस ने आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री को ऑनलाइन फैलाने के आरोप में पांच व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है.” उन्होंने लिखा दिल्ली विस्फोट का ‘राजनीतिकरण’ करने के लिए सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी पोस्ट करने के आरोप में मंगलवार को असम के कछार जिले में एक सेवानिवृत्त स्कूल प्रधानाचार्य को भी हिरासत में लिया गया. दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक यातायात सिग्नल पर सोमवार शाम एक धीमी गति से चलती कार में उच्च तीव्रता का विस्फोट हुआ, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.
Also Read: Delhi Blast: लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश, दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस अलर्ट पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










