Delhi Blast: लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश, दिल्ली, यूपी और हरियाणा पुलिस अलर्ट पर

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
Delhi Blast: दिल्ली में लाल किला के नजदीक 10 नवंबर को हुए विस्फोट मामले की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है. संदिग्धों ने ब्लास्ट में जिस कार का इस्तेमाल किया था, इसके अलावा एक और कार भी उनके साथ थी. जिसकी तलाश तेज कर दी गई है. दिल्ली के साथ यूपी और हरियाणा पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है.
Delhi Blast: दिल्ली पुलिस के अनुसार के सभी पुलिस थानों, पुलिस चौकियों और सीमा चौकियों को लाल रंग की फोर्ड इको स्पोर्ट कार की तलाश के लिए अलर्ट कर दिया गया है. जांच में पता चला है कि संदिग्धों के पास हुंडई i20 के अलावा एक और कार भी थी. दिल्ली पुलिस की पांच टीमें कार की तलाश कर रही हैं. उत्तर प्रदेश और हरियाणा की पुलिस को भी लाल रंग की कार के बारे में अलर्ट कर दिया गया है.
संदिग्ध गाड़ी उमर उन नबी नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है
दिल्ली पुलिस ने एक लाल रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसके दिल्ली विस्फोट मामले के मुख्य संदिग्ध डॉ उमर उन नबी से जुड़े होने का संदेह है. यह संदिग्ध गाड़ी उमर उन नबी नाम के व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत है. एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने कार की जानकारी उत्तर प्रदेश और हरियाणा पुलिस के साथ भी साझा की है.
हुंडई कार की बिक्री में मदद करने वाला फरीदाबाद का कार विक्रेता हिरासत में
दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने लाल किला के नजदीक 10 नवंबर को हुए विस्फोट के मामले में फरीदाबाद के एक कार विक्रेता को हिरासत में लिया है. पुलिस ने इसी के साथ दिल्ली तथा आसपास के राज्यों के सभी पुराने कार विक्रेताओं से हाल में हुई वाहनों की बिक्री का विवरण सत्यापित करने और साझा करने का निर्देश दिया है. हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल-फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ उमर नबी लाल किले के निकट हुए विस्फोट के समय हुंदै आई20 वाहन चला रहा था.
ये भी पढ़ें: CCTV Footage : सोमवार की शाम दिल्ली के लाल किला इलाके में 6:52 पर क्या हुआ, वीडियो आया सामने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










