ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद की मौत कैसे हुई?

Updated:
विज्ञापन
Anunay Sood Death

अनुने सोद की मौत (Photo: Insta)

Anunay Sood Death Reason : 32 वर्षीय ट्रैवल इंफ्लुएंसर अनुनय सूद की मौत हो गई है. उनके परिवार ने इसकी पुष्टि की. उनके मौत का कारण अभी पता नहीं चला है. उनकी हाल की सोशल मीडिया पोस्ट से पता चलता है कि वे लास वेगास में थे.

विज्ञापन

Anunay Sood Death Reason : दुबई में रहने वाले मशहूर ट्रैवल इंफ्लुएंसर और फोटोग्राफर अनुनय सूद के निधन की जानकारी उनके परिवार की ओर से दी गई. गुरुवार सुबह उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर निधन के बारे में बताया गया. उनकी हाल की सोशल मीडिया पोस्ट पर नजर डालें तो पता चलता है कि वह हाल ही में लास वेगास में थे. 32 वर्षीय सूद की मौत का कारण अभी पता नहीं चल सका है. उनके परिवार और दोस्तों ने फॉलोअर्स से अनुरोध किया है कि वे उनके निजी घर के आसपास भीड़ न लगाएं.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया, “गहरे दुख के साथ हम अपने प्रिय अनुनय सूद के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं.” पोस्ट में आगे लिखा गया, “हम आपसे इस कठिन समय में समझ और गोपनीयता की अपील करते हैं. कृपया निजी आवास के पास भीड़ न लगाएं.” परिवार ने सभी से अनुरोध किया कि वे सूद को अपनी दुआओं में याद रखें. आगे लिखा गया,  “भगवान उनकी आत्मा को शांति दें.”

कौन थे अनुनय सूद : Who was Anunay Sood?

अनुनय सूद एक फेमस ट्रैवल इंफ्लुएंसर थे, जिन्हें 2022, 2023 और 2024 में Forbes India की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स सूची में शामिल किया गया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने ट्रेवल को शेयर करके लोकप्रियता हासिल की और अपने करियर में कई बड़ी ट्रैवल कंपनियों के साथ काम किया.

अनुनय सूद के फैन सदमे में

अनुनय सूद के निधन की खबर सुनकर फैन सदमे में हैं. एक फैन ने लिखा, “मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है.” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “यह बहुत दुखद खबर है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें, परिवार और दोस्तों को संवेदनाएं..”

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola