अनिल अंबानी पर ED का शिकंजा, समन जारी, पूछताछ के लिए बुलाया गया

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 01 Aug 2025 8:19 AM

विज्ञापन

Anil-Ambani

Anil Ambani Gets ED Summons : अनिल अंबानी को 5 अगस्त को नई दिल्ली स्थित ईडी मुख्यालय में अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. जानें किस मामले में जांच कर रही है एजेंसी.

विज्ञापन

Anil Ambani Gets ED Summons : रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर अनिल अंबानी को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूछताछ के लिए बुलाया है. यह कार्रवाई करीब 17,000 करोड़ रुपये के कथित लोन घोटाले के मामले में की गई है. अंबानी को 5 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.

ED मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (PMLA) के तहत जांच कर रहा है. जांच के दौरान ईडी ने पिछले हफ्ते अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी मुंबई की करीब 35 जगहों पर छापेमारी की. यह छापे करीब 50 कंपनियों और 25 व्यक्तियों से जुड़े हुए थे. मामले की जांच अभी जारी है.

ईडी की जांच में सहयोग करेगी रिलायंस समूह

रिलायंस समूह की कंपनियों रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (आरइंफ्रा) और रिलायंस पावर (आरपावर) ने गत रविवार को कहा कि ईडी ने उनके विभिन्न परिसर में तलाशी का काम पूरा कर लिया है और कंपनियां केंद्रीय जांच एजेंसी के साथ सहयोग करना जारी रखेंगी. आरपावर ने स्टॉक एक्सचेंज में दायर अपनी नई रिपोर्ट में कहा, ‘‘ईडी की कार्रवाई सभी जगहों पर पूरी हो गई है. कंपनी और उसके सभी अधिकारियों ने जांच एजेंसी के साथ पूरा सहयोग किया है और आगे भी सहयोग करते रहेंगे.’’

यह भी पढ़ें : ED Raid : अनिल अंबानी के ठिकानों पर ईडी का छापा

क्यों हो रही है ईडी की कार्रवाई?

आरइंफ्रा और आरपावर, दोनों की ओर से जारी दो अलग-अलग बयानों में कहा गया है कि कंपनी सामान्य रूप से काम कर रही है और उक्त कार्रवाई का उसके व्यावसायिक संचालन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है. जांच एजेंसी ईडी ने 24 जुलाई को कथित तौर पर 3,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग  मामले के अलावा कुछ कंपनियों द्वारा करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताओं के कई अन्य आरोपों के तहत छापेमारी की थी.

ईडी सूत्रों के मुताबिक, जांच मुख्य रूप से 2017 और 2019 के बीच यस बैंक द्वारा अंबानी समूह की कंपनियों को दिए गए लगभग 3,000 करोड़ रुपये के ऋण के गलत इस्तेमाल के आरोपों से संबंधित है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola