Amritpal Singh Arrested: अमृतपाल सिंह को लेकर नेपाल में हाईअलर्ट, हुलिया बदलकर विदेश भागने की आशंका
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 28 Mar 2023 8:20 AM
अमृतपाल सिंह को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि वह हुलिया बदलकर विदेश भाग सकता है. इसलिए भारत सरकार के अनुरोध पर नेपाल ने उसे निगरानी सूची में डाल दिया है. भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि वह अमृतपाल को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति न दे.
भगोड़े कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल सिंह अबतक पुलिस के कब्जे में नहीं आया है. उसकी तलाश लगातार जारी है. ऐसी आशंका जतायी जा रही है कि खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल नेपाल में छिपा है. नेपाल में इसको लेकर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है.
नेपाल ने अमृतपाल को निगरानी सूची में डाला
अमृतपाल सिंह को लेकर आशंका जतायी जा रही है कि वह हुलिया बदलकर विदेश भाग सकता है. इसलिए भारत सरकार के अनुरोध पर नेपाल ने उसे निगरानी सूची में डाल दिया है. भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि वह अमृतपाल को किसी तीसरे देश में भागने की अनुमति न दे और यदि वह भारतीय पासपोर्ट या किसी अन्य फर्जी पासपोर्ट का इस्तेमाल करके भागने का प्रयास करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाये.
अमृतपाल नेपाल में छिपा है ?
‘काठमांडू पोस्ट’ अखबार ने खबर दी है कि काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने वाणिज्य सेवा विभाग को भेजे पत्र में यहां की विभिन्न सरकारी एजेंसी से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल नेपाल से भागने की कोशिश करता है, तो उसे गिरफ्तार कर लिया जाए.
Also Read: अमृतपाल सिंह के साथियों को 24 घंटे के अंदर रिहा करने की मांग, कानूनी मदद भी करेगा SGPC
नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया
गृह मंत्रालय ने सभी सुरक्षा एजेंसियों को नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र में ‘हाई अलर्ट’ पर रहने का निर्देश दिया है. यह निर्देश भारतीय सुरक्षा अधिकारियों के अनुरोध पर दिया गया है और नेपाल-भारत सीमा क्षेत्र को दो दिनों के लिए ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है. सीमावर्ती इलाके में सादे कपड़ों में पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है, क्योंकि सिंह पश्चिमी नेपाल के कपिलवस्तु से देश में प्रवेश कर सकते हैं.
18 मार्च से फरार है अमृतपाल
ऐसी खबर है कि अमृतपाल सिंह के पास अलग-अलग पहचान वाले कई पासपोर्ट हैं. पंजाब पुलिस ने 18 मार्च को अमृतपाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी, तभी से वह फरार है. कट्टरपंथी अलगाववादी अमृतपाल ने पुलिस को भी चकमा दे दिया और पंजाब के जालंधर जिले में उसके काफिले को रोके जाने के बावजूद वह पुलिस के जाल से बच निकलने में कामयाब रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










