'मैं दिल्ली में रहता हूं, लेकिन मेरे कान तमिलनाडु पर रहते हैं,' अमित शाह का दावा 2026 में बनेगी NDA की सरकार

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 08 Jun 2025 7:35 PM

विज्ञापन

Amit Shah

Amit Shah Attacked MK Stalin: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि वर्ष 2026 में तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी. इस दौरान शाह ने तमिलनाडु के पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी भी मांगी और डीएमके पर जोरदार हमला बोला.

विज्ञापन

Amit Shah Attacked MK Stalin: मदुरै में अमित शाह ने लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री स्टालिन पर जोरदार हमला बोला. शाह ने यह बताने की चुनौती दी कि क्या उन्होंने वर्ष 2021 में किये गए द्रमुक के चुनावी वादों को पूरा कर दिया है. शाह ने कहा, “2026 में यहां भाजपा-एआईएडीएमके गठबंधन की एनडीए सरकार बनेगी. मैं दिल्ली में रहता हूं, लेकिन मेरे कान हमेशा तमिलनाडु पर रहते हैं. एमके स्टालिन कहते हैं कि अमित शाह डीएमके को नहीं हरा सकते. वह सही कह रहे हैं. मैं नहीं, बल्कि तमिलनाडु की जनता आपको हराएगी.”

शाह ने के पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगी. उन्होंने कहा, “…मैं तमिलनाडु के पार्टी कार्यकर्ताओं से माफी मांगता हूं क्योंकि मैं उनसे भारत की सबसे महान भाषाओं में से एक तमिल में बात नहीं कर सकता.”

मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई तमिल भाषा में कराने की मांग की

अमित शाह ने कहा, “मैं तमिलनाडु सरकार से अपनी मांग दोहराना चाहता हूं कि जल्द ही मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई तमिल भाषा में कराई जाए. पीएम मोदी ने संसद में सेंगोल को बिठाकर तमिलनाडु का सम्मान किया है और मैं उम्मीद करता हूं कि एमके स्टालिन इसके लिए पीएम को पत्र लिखकर धन्यवाद देंगे.”

2026 में तमिलनाडु में बनेगी एनडीए की सरकार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “2025 में हमने दिल्ली में सरकार बनाई, 2026 में भाजपा-एनडीए पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में सरकार बनाएगी.” केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा-अन्नाद्रमुक मिलकर तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनाएंगे और लोग 2026 के चुनावों में द्रमुक को हराएंगे. शाह ने कहा कि द्रमुक सरकार 100 प्रतिशत विफल रही है.

अमित शाह को नागेंद्रन ने भारत का दूसरा सरदार वल्लभभाई पटेल बताया

अपने संबोधन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने कानून-व्यवस्था को लेकर द्रमुक शासन पर निशाना साधा और पश्चिमी कोंगू क्षेत्र के गांवों में बुजुर्गों की लक्षित हत्याओं को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए. उन्होंने कार्यकर्ताओं से दृढ़ संकल्प के साथ काम करने की अपील की और अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन को ‘उपयुक्त गठबंधन’ करार दिया. उन्होंने अमित शाह को ‘भारत का लौह पुरुष, दूसरा सरदार वल्लभभाई पटेल’ बताया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola