अमित शाह ने भविष्य में एक तमिल को प्रधानमंत्री बनाये जाने की पैरवी की, 2024 के लिए सेट किया टारगेट

Updated:
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने कहा कि ऐसा अवसर पूर्व में दो बार गंवाया जा चुका है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि शाह ने कथित तौर पर इसके लिए सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) को दोषी ठहराया.

विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह इस समय तमिलनाडु दौरे पर हैं. जहां उन्होंने भविष्य में एक तमिल को प्रधानमंत्री बनाये जाने की पैरवी की. शाह ने अपने दौरे के दौरान प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में हुई बैठक के दौरान यह टिप्पणी की.

अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2024 में तमिलनाडु से 20 सीटें जीतने का टारगेट सेट किया

सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने कहा कि ऐसा अवसर पूर्व में दो बार गंवाया जा चुका है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि शाह ने कथित तौर पर इसके लिए सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (डीएमके) को दोषी ठहराया. शाह ने भाजपा पदाधिकारियों से 2024 के लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु से 20 से अधिक सीटें जीतने की दिशा में काम करने और इस उद्देश्य के लिए बूथ समितियों को मजबूत करने का भी आह्वान किया.

वेल्लोर में अमित शाह ने जनसभा को किया संबोधित

गृह मंत्री अमित शाह ने वेल्लोर में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने पूर्व की सरकार पर हमला किया और कहा, 10 साल तक DMK-UPA सरकार में रही, पहले भी 8 साल तक सत्ता में रहे लेकिन CAPF, NEET और अन्य परिक्षाओं में तमिलनाडु के बच्चों को तमिल में पेपर लिखने की छूट नहीं थी. अब ऑल इंडिया सर्विसेज, NEET, CAPF की परीक्षाएं तमिल भाषा में भी ली जाती हैं.

शाह ने की पीएम मोदी की तारीफ

गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा, मोदी सरकार ने दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ाने का काम किया है. अभी नई संसद भवन का लोकार्पण किया और तमिलनाडु के चोल साम्राज्य के सेंगोल को संसद भवन में स्थापित किया.

भाषा इनपुट के साथ

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola