'युवाओं के हाथ में पत्थरों की जगह कलम और लैपटॉप होना चाहिए', जम्मू-कश्मीर में बोले अमित शाह

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

अमित शाह ने पूर्व में विरोध प्रदर्शनों के दौरान पथराव की ओर इशारा करते हुए कहा कि युवाओं के हाथ में पत्थरों की जगह कलम और लैपटॉप लेने चाहिए. जानें केंद्रीय मंत्री ने और क्या कहा

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय ‘वितस्ता सांस्कृतिक महोत्सव’ में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में उन्होंने इस अवसर पर मोदी सरकार के द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख किया और कहा कि अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में काफी विकास हुआ है. अमित शाह ने पूर्व में विरोध प्रदर्शनों के दौरान पथराव की ओर इशारा करते हुए कहा कि युवाओं के हाथ में पत्थरों की जगह कलम और लैपटॉप लेने चाहिए. उन्होंने कहा कि ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ पहचान से वंचित रहे स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को देश के सामने लाने का एक अभियान है.

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह वही झेलम और वितस्ता है जो हजारों साल से कश्मीर के अंदर अनेक प्रकार के अनुसंधानों की साक्षी रही, अनेक प्रकार की संस्कृतियों के मिलन का स्थल बनने का इसको सौभाग्य प्राप्त है. इसी झेलम ने आदि शंकर को भी देखा है और बौद्ध साधुओं को देखा है. उन्होंने कहा कि एक ज़माने में हम पर शासन करने वाले अंग्रजों को हमारी विविधता दुर्बलता लगती थी. जब शासक रचनात्मक दृष्टिकोण से देखता है तो विविधता में एकता ही हमारी विशेषता है और हमारी मज़बूती है… सबके साथ जीने का भारत की विशेषता है. वितस्ता महोत्सव कश्मीर की यह विशेषता को समग्र भारत और विश्व में पहुंचाने वाला राजदूत है.

जम्मू-कश्मीर में हुई प्रगति का जिक्र

इससे पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सांबा में ‘सेंट्रल फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) की आधारशिला रखी और जम्मू में कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सांबा में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में हुई प्रगति का जिक्र किया. साथ ही क्षेत्र में लागू की जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया. इनमें 100 करोड़ रुपये की लागत से सांबा में बन रही फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, रामबन और किश्तवाड़ जिले में कुल 157.47 करोड़ की लागत से जलजीवन मिशन के तहत चलाई जा रहीं 41 जलापूर्ति योजनाएं, डोडा बस अड्डा पर 32.46 करोड़ रुपये से बहुमंजिला पार्किंग, बक्शी नगर में 40.86 करोड़ की लागत से हड्डी एवं जोड़ अस्पताल, ग्रिड स्टेशन, डोगरा चौक से केसी चौक के बीच सड़क का उन्नयन शामिल हैं.


राहुल गांधी पर किया कटाक्ष

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर प्रगति की राह पर बढ़ रहा है और नया जम्मू-कश्मीर आकार ले रहा है. गत नौ साल में नौ नये चिकित्सा महाविद्यालय और 15 नर्सिंग कॉलेज स्थापित किये गये है. जिससे चिकित्सा शिक्षा का उल्लेखनीय विस्तार हुआ है. उन्होंने कहा कि धारा-370 हटानी है, तो ये विरोध करेंगे. राम मंदिर बनाना है, तो विरोध करेंगे. तीन तलाक हटाना है, तो विरोध करेंगे…अरे राहुल बाबा, विरोध करते-करते आपका स्वभाव ही विरोध का बन चुका है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola