Lockdown के बीच यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, राजघाट पर प्रवासी श्रमिकों के लिए दे रहे थे धरना

Updated at : 18 May 2020 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
Lockdown के बीच यशवंत सिन्हा गिरफ्तार, राजघाट पर प्रवासी श्रमिकों के लिए दे रहे थे धरना

भाजपा के पूर्व वरिष्ठ सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को आज नई दिल्ली में राजघाट पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह वहां प्रदर्शन कर रहे थे. यशवंत सिन्हा के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राजघाट पर धरने पर बैठे अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

भाजपा के पूर्व वरिष्ठ सदस्य और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को आज नई दिल्ली में राजघाट पर उस समय गिरफ्तार कर लिया गया जब वह वहां प्रदर्शन कर रहे थे. उनकी गिरफ्तारी की वजह दिल्ली पुलिस लॉकडाउन तोड़ना बता रही है. यशवंत सिन्हा ने ये जानकारी खुद ट्वीट कर दी. बताया जा रहा है कि उनके साथ आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह को भी पुलिस ने धरना स्थल से गिरफ्तार किया है.

पूर्व बीजेपी (BJP) नेता यशवंत सिन्हा आज सुबह 11 बजे से ही राजघाट पर प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने के लिए सशस्त्र बलों की तैनाती की मांग को लेकर धरना दे रहे थे. सुबह भी उन्होंने ट्वीट कर इस धरने की जानकारी दी थी. ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा था कि उनकी मांग है,’सेना और पैरा मिलिट्री फोर्स की मदद से प्रवासी श्रमिकों को पूरे सम्मान के साथ उनके घर पहुंचाया जाए न कि उन्हें पीटते हुए और उनको सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया जाए.’ उन्होंने अपने प्रशंसकों से भी इस धरने के लिए समर्थन करने की मांग की थी.

यशवंत सिन्हा के साथ-साथ दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह और राजघाट पर धरने पर बैठे अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola