Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में AIR India प्लेन क्रैश, 242 यात्री थे सवार, लंदन जा रहा था विमान

Author :Ravi Mallick
Published by :Ravi Mallick
Updated at :12 Jun 2025 2:23 PM
विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे की खबर है. अहमदाबाद के मेघानी इलाके में यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है. आशंका है कि यह एक यात्री विमान था. वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. इस विमान में 242 यात्री सवार थे.

विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash flight to london: गुजरात के अहमदाबाद में विमान हादसे की खबर है. अहमदाबाद के मेघानी इलाके में यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार दिखाई दे रहा है. आशंका है कि यह एक यात्री विमान था. वहीं, काले धुएं का गुबार दूर से ही देखा जा सकता है. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. ये फ्लाइट लंदन के लिए उड़ान भरने वाली थी. फ्लाइट का नाम Flight AI171 है.

शुरुआती तस्वीर में दिख रहा है कि विमान का एक विंग टूटकर गिर गया है. दमकल कर्मी पानी की बौछार कर आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. फिलहाल, आग पर कुछ हद तक काहू पा लिया गया है. विमान एयरपोर्ट से टेकऑफ कर रहा था, जब यह हादसा हुआ था.

लंदन की उड़ान

यह विमान अहमदाबाद से लंदन की उड़ान पर था. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बचाव और राहत कार्य में लगी हैं. यह हादसा अहमदाबाद के मेघानी नगर इलाके में हुआ है. सभी आपात सेवाओं को बचाव और राहत कार्य में लगा दिया गया है. हादसे के बाद पूरे इलाके में हर तरह धुंआ ही धुंआ छाया रहा. आसमान काले धुंए से ढका हुआ था. हादसे में कितने लोगों की मौत हुई है इसकी अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

AIR India ने दी जानकारी

बिल्डिंग से टकराया विमान

सीआईएसएफ के मुताबिक विमान टेकऑफ करने के बाद शहर के एक रिहायशी इलाके में एक बिल्डिंग से टकरा गया और फिर उसमें भीषण आग लग गई. इस कारण आसमान में हर तरफ धुंआ ही धुंआ ही फैल गया.

एयरपोर्ट के पास ही सिविल अस्पताल है, जहां के सभी डॉक्टरों की छुट्टी कैंसिल कर दी गई है. अभी तक की जानकारी के मुताबिक, अहमादाब से टेकऑफ हुआ यह विमान लंदन की ओर जा रहा था. लोग आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. विमान का व्हिल देखा जा सकता है. विंग के दमकल की गाड़ियां खड़ी है और आग बुझाया जा रहा है. अफरातफरी का माहौल है.

Air India Pilot Name: पायलट को लेकर दी गई जानकारी

कैप्टन सुमीत सभरवाल (Capt Sumeet Sabharwal) 8200 घंटों के अनुभव वाले एलटीसी हैं. सह-पायलट के पास 1100 घंटों का उड़ान अनुभव था. एटीसी के अनुसार, विमान ने अहमदाबाद से रनवे 23 से 1339 IST (0809 UTC) पर उड़ान भरी. इसने एटीसी को मेडे कॉल दिया, लेकिन उसके बाद, एटीसी द्वारा की गई कॉल पर विमान द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई.

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर लेटेस्ट अपडेट

विज्ञापन
Ravi Mallick

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola