Agnipath Yojana: गोरखा भर्ती पर नेपाल ने नहीं लिया जल्द फैसला, तो भारत उठायेगा यह कड़ा कदम

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 15 Sep 2022 9:38 PM

विज्ञापन

Agnipath Yojana Nepal Gorkha recruitment नेपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत गोरखा भर्ती के संबंध में फैसला 20 नवंबर को आम चुनाव के बाद नव-निर्वाचित सरकार करेगी.

विज्ञापन

भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत गोरखा भर्ती पर मामला फंसता नजर आ रहा है. एक ओर नेपाल ने साफ कर दिया है कि जब तक नयी सरकार का गठन नहीं होता है, तबतक इसपर फैसला नहीं लिया जाएगा. दूसरी ओर अगर तुरंत इस पर फैसला नहीं लिया गया, तो भारत नेपाली सैनिकों की भर्ती से पीछे हटने का फैसला ले सकता है.

नेपाल ने कहा, गोरखा भर्ती पर तुरंत नहीं ले सकते फैसला

नेपाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारतीय सेना में अग्निपथ योजना के तहत गोरखा भर्ती के संबंध में फैसला 20 नवंबर को आम चुनाव के बाद नव-निर्वाचित सरकार करेगी. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सेवा लाम्साल ने काठमांडू में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय सेना में अल्पकालिक भर्ती के संबंध में तत्काल फैसला लिए जाने की संभावना बेहद क्षीण है.

Also Read: PIB Fact Check: अग्निपथ योजना में अब नहीं होगी भर्ती? सामने आयी सच्चाई

नेपाल ने कहा, गोरखा भर्ती पर फिलहाल कोई बात नहीं करेंगे

ऑनलाइन पोर्टल ‘नेपालखबर डॉट कॉम’ की खबर के अनुसार, नेपाल के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, भारतीय सेना में गोरखा भर्ती पर नेपाल फिलहाल भारतीय अधिकारियों के साथ कोई बातचीत नहीं करेगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि 20 नवंबर को आम चुनाव के बाद नवनिर्वाचित सरकार भारतीय सेना की अग्निपथ योजना में गोरखा भर्ती पर फैसला लेगी.

नेपाल से सैनिकों की भर्ती से पीछे हट सकता है भारत

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता की यह टिप्पणी मीडिया में आयी उन खबरों पर प्रतिक्रिया है जिसमें भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडेय के हवाले से कहा गया है कि अगर नेपाल इस संबंध में जल्दी फैसला नहीं लेता है तो अग्निपथ योजना के तहत मौजूदा भर्तियों में भारत को नेपाल से सैनिकों की भर्ती से पीछे हटने का फैसला लेना पड़ेगा.

24 अगस्त से शुरू होनी थी गोरखा अग्निवीरों की भर्ती

जनरल पांडेय पिछले ही सप्ताह नेपाल यात्रा पर आए थे और अपने समकक्ष सहित हिमालयी देश के शीर्ष नेतृत्व से मिले थे. भारतीय सेना की अल्पकालीक भर्ती योजना अग्निपथ के तहत गोरखा भर्ती 24 अगस्त से शुरू होनी थी. हालांकि, नेपाल के अनुरोध पर इसे आगे बढ़ा दिया गया है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola