नये टर्मिनल बनने के बाद हर साल 80 लाख यात्रियों को सेवा देने लगेगा पटना हवाईअड्डा : हरदीप सिंह पुरी

Author : Agency Published by : Prabhat Khabar Updated At : 24 Sep 2020 8:46 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि नया टर्मिनल बनने के बाद पटना हवाईअड्डा हर साल 80 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम हो जायेगा. अभी पटना हवाईअड्डे की क्षमता सालाना 45.3 लाख यात्रियों को संभालने की है.

विज्ञापन

नयी दिल्ली : नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार को कहा कि नया टर्मिनल बनने के बाद पटना हवाईअड्डा हर साल 80 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करने में सक्षम हो जायेगा. अभी पटना हवाईअड्डे की क्षमता सालाना 45.3 लाख यात्रियों को संभालने की है.

मंत्री ने कहा कि पटना में बिहटा हवाईअड्डा शहर का दूसरा वाणिज्यिक हवाईअड्डा होगा. वहां नया सिविल एनक्लेव बनाया जा रहा है, जो सालाना 50 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम होगा. बिहटा हवाईअड्डा पटना के मौजूदा एकमात्र वाणिज्यिक हवाईअड्डा ‘लोक नायक जय प्रकाश नारायण (एलएनजेपी) हवाई अड्डे’ से लगभग 27 किमी दूर है और अभी भारतीय वायु सेना के बेस के रूप में काम करता है.

पुरी ने ट्वीट किया, ”पटना में एलएनजेपी हवाई अड्डा, जो वर्तमान में प्रति वर्ष 45.3 लाख यात्रियों को संभालता है, आगे उन्नयन और विस्तार के लिए पूरी तरह तैयार है. पटना में अत्याधुनिक तकनीक और सुविधाओं के साथ 1200 करोड़ रुपये के निवेश से नये टर्मिनल का निर्माण किया जा रहा है. इससे एलएनजेपी हवाई अड्डा प्रतिवर्ष 80 लाख यात्रियों को संभाल सकेगा. एलएनजेपी हवाई अड्डा भारत में सबसे तेजी से बढ़ते हवाई अड्डों में से एक है.”

एक अन्य ट्वीट में पुरी ने कहा, ”बिहटा हवाई अड्डे पर एएआई द्वारा प्रति वर्ष 50 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता के साथ 981 करोड़ की लागत से एक नया सिविल एन्क्लेव विकसित किया जाना है.” उन्होंने कहा, ”राज्य सरकार ने पहले ही 108 एकड़ जमीन एएआई को सौंप दी है. यह पटना के दूसरे हवाई अड्डे के रूप में काम करेगा.”

पुरी ने यह भी कहा कि छठ पर्व से काफी पहले नवंबर की शुरुआत से दरभंगा हवाई अड्डे पर उड़ानें शुरू होंगी. उन्होंने कहा कि एएआई द्वारा 90 करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा हवाई अड्डे पर एक टर्मिनल भवन के साथ एक नया सिविल एन्क्लेव भी बनाया जा रहा है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola