AAP vs Congress: खरगे के बयान पर भड़की आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पर लगाया बीजेपी से समझौते का आरोप
AAP की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी और बीजेपी ने एक समझौता किया है. कक्कड ने कहा है कि कांग्रेस को इस असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए.
AAP vs Congress: पटना में एक तरफ विपक्षी दलों की बैठक हो रही है तो वहीं, आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. गौरतलब है कि गुरुवार को आम आदमी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस को सामने एक शर्त रखी कि अगर कांग्रेस केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ AAP का समर्थन नहीं करती तो आम आदमी पार्टी विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होगी. इसके बाद अब AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पर बड़ा आरोप लगा दिया.
आप ने लगाया कांग्रेस पर आरोप
AAP की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा है कि हमें जानकारी मिली है कि राहुल गांधी और बीजेपी ने एक समझौता किया है. उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को इस असंवैधानिक अध्यादेश के खिलाफ अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए, वे ऐसा करने में इतना समय क्यों ले रहे हैं. गौरतलब है कि केजरीवाल की शर्त पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा था कि अध्यादेश पर फैसला मानसून सत्र में लिया जाएगा. खरगे के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका कक्कड़ ने यह बात कही है.
#WATCH | We have got info that Rahul Gandhi and BJP have done an agreement…Congress should clear its stand against this unconstitutional Ordinance, why they are taking so long in doing so? : AAP spokesperson Priyanka Kakkar on Congress National President Mallikarjun Kharge's… https://t.co/iZlW68JIOy pic.twitter.com/r7vdxKBrus
— ANI (@ANI) June 23, 2023
केजरीवाल की शर्त पर खरगे का क्या था बयान
गौरतलब है कि अध्यादेश को लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की शर्त पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि अध्यादेश का विरोध सदन में होता है. सदन के बाहर इसका इतना प्रचार नहीं किया जाता. उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कहा है कि वो अभी से इतना प्रचार क्यों कर रहे हैं. इस मामले को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली में प्रशासनिक सेवाओं पर नियंत्रण से जुड़े केंद्र सरकार के अध्यादेश पर फैसला संसद के आगामी मानसून सत्र के शुरू होने से पहले किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










