Aaj Ka Mausam : भारी बारिश से नहीं मिलेगी राहत, अगले 7 दिन के लिए अलर्ट जारी

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 23 Aug 2025 8:57 AM

विज्ञापन

कई राज्यों में बारिश की संभावना. फोटो: पीटीआई

Aaj Ka Mausam : 23 से 26 अगस्त 2025 तक उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 28 अगस्त तक गुजरात और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, 23 अगस्त को पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बेहद भारी बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों में बने चक्रवाती सिस्टम के कारण झारखंड और ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की भी संभावना है. अगले 6-7 दिनों में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर बारिश होने के आसार हैं.

ओडिशा, झारखंड, बिहार में भारी बारिश के आसार

23 से 26 अगस्त के बीच ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 27 और 28 अगस्त को विदर्भ में भी कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. 23 अगस्त को पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इसके अलावा, अगले 5 दिनों तक इस पूरे क्षेत्र में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के अलावा यहां होगी भारी बारिश

पूर्वी राजस्थान में 23 अगस्त को अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में कई जगहों पर बारिश के आसार हैं. हरियाणा में 23 से 27 अगस्त तक, उत्तर प्रदेश में 23 से 25 अगस्त तक और पंजाब में 23 से 26 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. जम्मू-कश्मीर में 23 और 24 अगस्त को भी भारी बारिश होने की संभावना है.

गुजरात में फिर से भारी से बहुत भारी के आसार

उत्तरी गुजरात में 23 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. इसके बाद, 25 अगस्त से
गुजरात में फिर से भारी से बहुत भारी बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है. 25 अगस्त को कोंकण में और 26 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना है. वहीं, 26 से 28 अगस्त के बीच कोंकण और गोवा में जबकि 27 और 28 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बहुत भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों में गुजरात के तटीय इलाकों पर और 25 व 26 अगस्त को महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्रों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है. अगले 7 दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Warning: 22,23,24,25,26,27,28 अगस्त तक बारिश का तांडव, फिर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अलर्ट जारी

असम, मेघालय, नागालैंड में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 23 से 27 अगस्त तक कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. अरुणाचल प्रदेश में भी 23 से 25 अगस्त तक कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, अगले 2 दिनों में इन राज्यों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.

तमिलनाडु और तेलंगाना में बारिश की संभावना

विभाग के अनुसार, तटीय कर्नाटक और केरल में 26 से 28 अगस्त के बीच कई जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश में भी 26 और 27 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा, तमिलनाडु और तेलंगाना में 23 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola