Heavy Rain Warning: 22,23,24,25,26,27,28 अगस्त तक बारिश का तांडव, फिर मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अलर्ट जारी
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 Aug 2025 3:47 PM
Heavy Rain Warning: देश के कई हिस्सों में भयंकर बारिश
Heavy Rain Warning: देश के कई राज्यों में 22 से 28 अगस्त तक भारी बारिश का एक नया दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग का अनुमान है कि कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है. आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.
Heavy Rain Warning: मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर गुजरात में 23 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 25 अगस्त से गुजरात राज्य में भारी से बहुत भारी वर्षा का एक नया दौर शुरू हो सकता है. कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में बारिश में और कमी आने की संभावना है, 21 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 22 से 24 अगस्त के दौरान इन क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. 22 अगस्त से उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश की गतिविधियों में और इजाफा होने की उम्मीद है. 25 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिसके कारण 24 अगस्त से पूर्वी भारत
और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
7 दिनों महाराष्ट्र और गुजरात में भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी गुजरात में 23 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. इसके बाद 25 अगस्त से यहां भारी बारिश का एक नया दौर शुरू हो सकता है. अगले 7 दिनों के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, 25 और 26 अगस्त तक कोंकण में जोरदार बारिश होती रहेगी. इसके अलावा अगले 5 दिनों तक गुजरात तट पर और महाराष्ट्र तट पर तेज हवाएं चल सकती है.
22 से 28 अगस्त तक MP बिहार झारखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain Alert)
अगले 7 दिनों के दौरान मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार में, 26 और 27 को विदर्भ, 21-26 अगस्त के दौरान ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 21 और 22 को पश्चिमी मध्य प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल में, 23 को झारखंड, बिहार, 22, 25 और 26 को ओडिशा और 25 से 27 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.
22 से 26 अगस्त तक पंजाब-राजस्थान में बहुत भारी बारिश (Rain Alert)
मौसम विभाग के मुताबिक 22 से 26 अगस्त के दौरान जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा में अगले 6-7 दिनों के दौरान भारी बारिश हो सकती है इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में भी भारी बारिश का दौर रहेगा. 25 अगस्त तक उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 22-24 अगस्त के दौरान पूर्वी राजस्थान में; 23 को पंजाब, हरियाणा; 22-25 अगस्त के दौरान उत्तराखंड; 23-26 तारीख के दौरान हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है. अगले 7 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और राजस्थान में अति भारी बारिश के साथ गरज चमक भी दिख सकता है.
22 से 28 अगस्त तक बहुत भारी बरसात (Very Heavy Rain Alert)
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है, जबकि 22 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मिजोरम, असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश की संभावना है. अगले 3 दिनों के दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. गरज और बिजली गिरने की भी संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










