जाधव को जल्द फांसी देने की मांग को लेकर पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

इस्लामाबाद : पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर कहा गया है कि यदि जासूसी के जुर्म में दोषी ठहराए गए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव अपनी सजाए मौत पलटवाने में नाकाम रहता है तो उसकी सजा की तामील शीघ्र की जानी चाहिए. अधिवक्ता मुजमिल अली ने विपक्ष के नेता एंव पूर्व सीनेट अध्यक्ष फारुक […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान उच्चतम न्यायालय में एक याचिका दाखिल कर कहा गया है कि यदि जासूसी के जुर्म में दोषी ठहराए गए भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव अपनी सजाए मौत पलटवाने में नाकाम रहता है तो उसकी सजा की तामील शीघ्र की जानी चाहिए. अधिवक्ता मुजमिल अली ने विपक्ष के नेता एंव पूर्व सीनेट अध्यक्ष फारुक नाइक द्वारा कल एक याचिका दाखिल कराई है.
याचिका में संघीय सरकार को यह सुनिश्चित करने के निर्देश देने की मांग की गई है कि अगर जाधव की ओर से कोई अपील लंबित है तो उस पर देश के कानून के अनुरुप शीघ्र कोई निर्णय लिया जाए. ‘डॉन’ की आज की एक रिपोर्ट के अनुसार याचिकाकर्ता ने शीर्ष न्यायालय से यह भी अपील की कि अगर जाधव अपनी सजा को पलटवाने में नाकाम रहता है तो उसकी सजा की तामील शीघ्र की जानी चाहिए.
कुलभूषण जाधव मामला : पूर्व आईएसआई अधिकारी ने खोली पाकिस्तान की पोल….
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




