ठाणे के बाजार में लगी भीषण आग, दमकलकर्मी समेत दो लोगों की मौत, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन

ठाणे रेलवे स्टेशन के पास लगी आग (Photo: PTI)

Video : महाराष्ट्र के ठाणे रेलवे स्टेशन के पास एक बाजार परिसर में गुरुवार (21 मई) तड़के भीषण आग लग गई. हादसे में एक दमकलकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई.

विज्ञापन

Video : अधिकारी के मुताबिक ठाणे के गामदेवी बाजार परिसर में तड़के करीब 3:45 बजे आग लगी, जिसके बाद हालात गंभीर होने पर ‘ब्रिगेड कॉल’ घोषित (अधिकतम दमकल संसाधनों की आवश्यकता वाली स्थिति) करनी पड़ी. बाजार में सब्जी और कपड़ों की कई दुकानें थीं. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशांत रोडे ने बताया कि इस घटना में एक दमकलकर्मी और एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई. आग लगने के बाद का वीडियो सामने आया है जो बहुत ही भयावह है. देखें वीडियो.

विज्ञापन

क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि आग विकराल थी और इसने बाजार को पूरी तरह से नष्ट कर दिया. यहां कपड़ों की दुकानें, सब्जी और फल का बाजार, साथ ही स्थानीय नगरपालिका के एक वार्ड का कार्यालय भी है. उन्होंने बताया कि आग गुरुवार तड़के लगी और इस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. शहरभर के सभी दमकल की गाड़ियों और आरडीएमसी टीम को आग बुझाने के काम में लगाया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola