''मन की बात'' में पीएम मोदी ने दी रमजान की बधाई

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान महीने की शुरुआत के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि इससे शांति और सद्भाव की भावना प्रबल होगी. उन्होंने कहा कि इस देश को सभी मतों एवं समुदायों के लोगों पर गर्व है. देश में रमजान का पाक महीना आज आरंभ हुआ. इस […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रमजान महीने की शुरुआत के मौके पर देशवासियों को बधाई दी और कामना की कि इससे शांति और सद्भाव की भावना प्रबल होगी. उन्होंने कहा कि इस देश को सभी मतों एवं समुदायों के लोगों पर गर्व है. देश में रमजान का पाक महीना आज आरंभ हुआ. इस पर मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘रमजान के आरंभ की बधाइयां. कामना करता हूं कि इस पवित्र महीने से दुनिया भर में एकजुटता, शांति एवं सद्भाव बढ़ेगा.” मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की शुरुआत भी रमजान के महीने पर लोगों को शुभ कामनाएं देने के साथ की.
उन्होंने कहा, ‘‘रमजान के पवित्र महीने के आगमन पर, मैं भारत और विश्व-भर के लोगों को, विशेष करके मुस्लिम समुदाय को, इस पवित्र महीने की हार्दिक शुभकामनायें देता हूं.” उन्होंने कहा, ‘‘रमजान में प्रार्थना, आध्यात्मिकता और जकात (दान) को काफी महत्व दिया जाता है. हम हिन्दुस्तानी बहुत ही भाग्यवान हैं कि हमारे पूर्वजों ने ऐसी परंपरा निर्माण की कि आज भारत इस बात का गर्व कर सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




