मोदी का मंत्र ‘अधिकतम प्रचार, न्यूनतम विचार'' : रमेश
अहमदाबाद : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि मोदी सरकार कृषि और ग्रामीण विकास के मोर्चे पर फिसड्डी रही है और पिछले तीन साल में रोजगार सृजन में भी गिरावट आयी है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के वादों और उन्हें अमलीजामा पहनाने में बडा अंतर है.रमेश ने कहा कि यह बडी चिंता […]
अहमदाबाद : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने आज कहा कि मोदी सरकार कृषि और ग्रामीण विकास के मोर्चे पर फिसड्डी रही है और पिछले तीन साल में रोजगार सृजन में भी गिरावट आयी है.उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के वादों और उन्हें अमलीजामा पहनाने में बडा अंतर है.रमेश ने कहा कि यह बडी चिंता की बात है कि राजग शासन के पिछले तीन साल के दौरान रोजगार सृजन में काफी गिरावट आयी है और उन्होंने मोदी एवं वित्त मंत्री से जानना चाहा कि नोटबंदी के बाद कितना कालाधन सामने आया.पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 26 मई को तीन साल पूरा करने जा रही मोदी सरकार की आर्थिक मोर्चे पर स्थिति ‘अधिकतम प्रचार और न्यूनतम विचार’ की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










