ePaper

रिश्वतखोरी के आरोप में चार साथी समेत सीबीआई के हत्थे चढ़े आयकर आयुक्त

Updated at : 03 May 2017 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
रिश्वतखोरी के आरोप में चार साथी समेत सीबीआई के हत्थे चढ़े आयकर आयुक्त

नयी दिल्ली : सीबीआई ने एक बड़े कॉरपोरेट समूह को फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर 19 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के संबंध में आयकर आयुक्त और पांच अन्यों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई सूत्रों ने कहा कि आयुक्त बीबी राजेंद्र प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : सीबीआई ने एक बड़े कॉरपोरेट समूह को फायदा पहुंचाने के लिए कथित तौर पर 19 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने के संबंध में आयकर आयुक्त और पांच अन्यों को गिरफ्तार किया है. सीबीआई सूत्रों ने कहा कि आयुक्त बीबी राजेंद्र प्रसाद और एक अन्य व्यक्ति को विशाखापत्तनम से गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार अन्यों को मुंबई से हिरासत में लिया गया है.

इसे भी पढ़िये : रिश्वतखोरी के आरोप में जेल गये IAS ने लगाया कैमूर एसपी पर सनसनीखेज आरोप

सूत्रों ने बताया कि यह मामला आयुक्त द्वारा कथित तौर पर 19 लाख रुपये से अधिक की रिश्वत लेने से जुड़ा है. उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान एजेंसी ने 1.5 करोड़ रुपये जब्त भी किये हैं. आरोप है कि एक कॉरपोरेट घराने को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत ली गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola