जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने बीएसएफ चौकी पर दागे रॉकेट, दो जवान शहीद

Updated at : 01 May 2017 11:46 AM (IST)
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: पाकिस्तान ने बीएसएफ चौकी पर दागे रॉकेट, दो जवान शहीद

जम्मू : पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले पर नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ की अग्रिम रक्षा स्थान (एफडीएल) चौकी पर आज रॉकेट दागे जिसमें दो जवान शहीद हो गये. जबकि एक जवान जख्मी बताये जा रहे हैं. संघर्ष विराम का उल्लंघन सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ. हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के […]

विज्ञापन

जम्मू : पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले पर नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ की अग्रिम रक्षा स्थान (एफडीएल) चौकी पर आज रॉकेट दागे जिसमें दो जवान शहीद हो गये. जबकि एक जवान जख्मी बताये जा रहे हैं.

संघर्ष विराम का उल्लंघन सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ. हमले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दो जवान और सेना का एक जेओसी जख्मी हो गया. लेकिन इलाज के दौरान दो जवानों को बचाया नहीं जा सका.

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘ सुबह साढ़े आठ बजे पुंछ जिले के कृष्णगाती सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ चौकी पर पाकिस्तानी (सेना) चौकी की ओर से रॉकेट और स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी की गई.’ हमले में एक हेड कांस्टेबल और जेसीओ गंभीर रुप से जख्मी हो गए. अधिकारी ने कहा कि सीमा की सुरक्षा करने वाले जवानों ने प्रभावी तौर पर जवाब दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola