31 वीं बार ''मन की बात'' करेंगे पीएम मोदी

Updated:
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 31 वीं बार मन की बात करेंगे. आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश को संबोधित करेंगे. 30 वें मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बदलाव का अह्वान किया था. उन्होंने न्यू इंडिया के बारे में बात करते हुए कहा था कि सभी देशवासी अगर […]

विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 31 वीं बार मन की बात करेंगे. आज सुबह 11 बजे ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देश को संबोधित करेंगे. 30 वें मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने देशवासियों से बदलाव का अह्वान किया था. उन्होंने न्यू इंडिया के बारे में बात करते हुए कहा था कि सभी देशवासी अगर संकल्प करें और मिलकर कदम उठाते चलें, तो न्यू इंडिया का सपना हमारे सामने सच हो सकता है. हर कोई अपने नागरिक धर्म और कर्तव्य का पालन करे, यही अपने आप में न्यू इंडिया की एक अच्छी शुरुआत बन सकता है.’

30 वें मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने 21 वीं सदीं को भारत की सदी बनाने के लिए लोगों को संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया था. उन्होंने कहा था किजब हम 21वीं सदी में जी रहे हैं, तब कौन हिन्दुस्तानी ऐसा होगा, जो भारत को बदलना नहीं चाहता होगा; कौन हिन्दुस्तानी होगा, जो देश में बदलाव के लिये हिस्सेदार बनना नहीं चाहता हो. सवा-सौ करोड़ देशवासियों की ये बदलाव की चाह, ये बदलाव का प्रयास, यही तो है, जो नये भारत, न्यू इंडिया , इसकी मज़बूत नींव डालेगा. न्यू इंडिया न तो कोई सरकारी कार्यक्रम है, न ही किसी राजनैतिक दल का घोषणा पत्र है और न ही ये कोई प्रोजेक्ट है. न्यू इंडिया सवा-सौ करोड़ देशवासियों का आह्वान है. यही भाव है कि सवा-सौ करोड़ देशवासी मिलकर के कैसा भव्य भारत बनाना चाहते हैं. सवा-सौ करोड़ देशवासियों के मन के अन्दर एक आशा है, एक उमंग है, एक संकल्प है, एक चाह है

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola