शाह ने इशारों में किया केजरीवाल पर प्रहार कहा- नहीं चलेगी बहानेबाजी की राजनीति

कोलकाता : दिल्ली नगर निगम के तीनों निकाय में रुझानों/नतीजों में भाजपा की बंपर जीत होती नजर आ रही है. भजापा की इस जीत के बीच पंश्चिम बंगाल दौरे पर गये राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी. ईवीएम पर वार और मोदी […]
कोलकाता : दिल्ली नगर निगम के तीनों निकाय में रुझानों/नतीजों में भाजपा की बंपर जीत होती नजर आ रही है. भजापा की इस जीत के बीच पंश्चिम बंगाल दौरे पर गये राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी.
ईवीएम पर वार और मोदी से तकरार: ये हैं एमसीडी में ‘केजरी’ के हार के पांच कारण
शाह ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की स्वीकृति बढ़ी है. दिल्ली में जीत इसकी पुष्टि करती है. नकारात्मक और बहानेबाजी की राजनीति नहीं चलेगी. इसे लोग अब स्वीकार नहीं करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली की तीनों महानगरपालिका में भाजपा को भारी जीत मिली. देश में तीन साल से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है और अच्छा काम कर रही है जिससे हमारी पार्टी में सकारात्मकता बढ़ी है.
जब अपने ही सांसद ने केजरीवाल से कहा- ‘ईवीएम में गलती ढूंढने का कोई मतलब नहीं’
शाह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नकारात्मक और बहानेबाजी की राजनीति अब नहीं चलेगी. दिल्ली की जनता ने मोदी सरकार के तीन साल के कामकाज पर मुहर लगायी है. आपको बता दें कि एमसीडी की 270 सीट के रुझान/नतीजों के हिसाब से भाजपा के खाते में 178 सीट, आप के खाते में 47 सीट औऱ कांग्रेस के खाते में 31 सीट पर आती नजर आ रही हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




