ePaper

पन्नीर-पलानीस्वामी गुटों में सुलह की कवायद, आज जुटेंगे विधायक

Updated at : 18 Apr 2017 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
पन्नीर-पलानीस्वामी गुटों में सुलह की कवायद, आज जुटेंगे विधायक

चेन्नई: तमिलनाडु में जयललिता के निधन के बाद एआइएडीएमके में बने दो खेमे लगभग दो माह बाद फिर से एक होने जा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने बगावत के बाद एक गुट बना लिया था. दूसरे खेमे को पार्टी की जनरल सेक्रेटरी शशिकला और उनका भतीजा टीटीवी दिनाकरन लीड कर रहे हैं. दोनों […]

विज्ञापन

चेन्नई: तमिलनाडु में जयललिता के निधन के बाद एआइएडीएमके में बने दो खेमे लगभग दो माह बाद फिर से एक होने जा रहे हैं. पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने बगावत के बाद एक गुट बना लिया था. दूसरे खेमे को पार्टी की जनरल सेक्रेटरी शशिकला और उनका भतीजा टीटीवी दिनाकरन लीड कर रहे हैं.

दोनों गुटों के एक होने को लेकर सोमवार देर रात 25 मंत्रियों ने आपात बैठक की. बैठक में दोनों धड़ों के विलय संबंधित प्रस्ताव का स्वागत किया गया. वहीं एआइएडीएमके ने मंगलवार को अपने सभी विधायकों की चेन्नई में बैठक बुलायी है. बताया जाता है कि इस बैठक में शशिकला और पन्नीरसेल्वम गुटों के विलय पर बातचीत होगी.

गौरतलब है कि इससे पहले पलानीस्वामी सरकार में शामिल कुछ मंत्री और वरिष्ठ नेताओं ने पन्नीरसेल्वम से मुलाकात की थी. बताया जाता है कि इस बात को लेकर पिछले दिनों दिनाकरन जेल में शशिकला से मिले. ऐसे कयास हैं कि वे जनरल सेक्रेटरी की पोस्ट छोड़ने को राजी हो गयी हैं.

एआइएडीएमके के वरिष्ठ नेता व लोकसभा के डिप्टी स्पीकर एम थंबीदुरई ने कहा है कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम व दिनाकरन धड़ा आपस में बातचीत के लिए तैयार है, जिससे दोनों के विलय का रास्ता तैयार किया जा सके. थंबीदुरई ने कहा, जो मतभेदों के चलते चले गये उन्हें आने दीजिए. पार्टी में किसी तरह की फूट नहीं है, किसी के साथ मतभेद नहीं है. लोकतंत्र में मतभेद हो सकते हैं लेकिन उन्हें दूर किया जाना चाहिए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola