पोलैंड में निर्मम हमले का शिकार भारतीय छात्र अब भी जिंदा है, सुषमा स्वराज ने दी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 01 Apr 2017 9:53 AM
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पोलैंड में जिस भारतीय छात्र पर कथित तौर पर निर्मम हमला हुआ था और कहा गया था कि उसकी मौत हो गई, वह हमले में बच गया है. सुषमा ने पोलैंड में भारतीय राजदूत अजय बिसारिया से पोजनैन शहर में भारतीय छात्र पर हमले के […]
नयी दिल्ली : विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि पोलैंड में जिस भारतीय छात्र पर कथित तौर पर निर्मम हमला हुआ था और कहा गया था कि उसकी मौत हो गई, वह हमले में बच गया है. सुषमा ने पोलैंड में भारतीय राजदूत अजय बिसारिया से पोजनैन शहर में भारतीय छात्र पर हमले के बारे में बात की. छात्र के नाम का खुलासा नहीं किया गया है.
विदेश मंत्री ने राजदूत से इस घटना के बारे में रिपोर्ट मांगी. एक नागरिक ने पोलिश मीडिया में एक भारतीय छात्र की बुरी तरह पीटे जाने के बाद मौत होने के बारे में आई एक खबर को लेकर उनसे संपर्क किया था.
सुषमा ने ट्वीट किया ‘‘पीटे जाने की एक घटना हुई है. सौभाग्यवश, वह बच गया. हम घटना के विभिन्न पहलुओं के बारे में पूछताछ कर रहे हैं.” पूर्व में बिसारिया ने ट्वीट किया था ‘‘प्राथमिक जांच से पता चलता है कि बुधवार को प्रोजनैन ट्राम में छात्र पर हमला हुआ था. ईश्वर का शुक्र है कि वह बच गया. जानकारी ली जा रही है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










