ePaper

सांसद गायकवाड को मिला शत्रुघ्न सिन्हा का साथ! ट्वीट कर एयर इंडिया को लिया आड़े हाथ

Updated at : 30 Mar 2017 11:42 AM (IST)
विज्ञापन
सांसद गायकवाड को मिला शत्रुघ्न सिन्हा का साथ! ट्वीट कर एयर इंडिया को लिया आड़े हाथ

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड की विमान यात्रा पर रोक का विरोध किया है. अपना विरोध उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यक्त किया है. सिन्हा ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है कि सांसद का बर्ताव, बर्दाश्त करने लायक नहीं […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ मारपीट करने वाले शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड की विमान यात्रा पर रोक का विरोध किया है. अपना विरोध उन्होंने सोशल मीडिया पर व्यक्त किया है.

सिन्हा ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा है कि सांसद का बर्ताव, बर्दाश्त करने लायक नहीं था. लेकिन, विमान यात्रा पर जिस तरह रोक लगायी गयी है वह भी गलत है. आपको बता दें कि इससे पहले शिवसेना भी अपने सांसद के बचाव में आवाज उठा चुकी है. इसे लेकर सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष के पास भी शिकायत भेजी है. जबकि, सरकार ने साफ किया था कि सांसद हो या आम यात्री, कानून सबके लिए बराबर है.

अब भाजपा सांसद के ट्वीट के बाद ‘बैन’ पर हंगामा मच गया है.

यहां उल्लेख कर दें कि एयरइंडिया के वरिष्ठ अधिकारी के साथ प्लेन में कथित मारपीट करने वाले सांसद को किसी भी फ्लाईट का टिकट नहीं मिल पा रहा है जिसके कारण वे सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचे हैं. सांसद को सड़क मार्ग से 14 सौ किलोमीटर की यात्रा कर मुंबई से दिल्ली आना पड़ा.

एयर इंडिया के साथ ही अन्य विमानन कंपनियों ने भी उनपर रोक लगा दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola