मानसिक संतुलन खो चुके हैं केजरीवाल, उन्हें ध्यान लगाना चाहिए : हरसिमरत कौर

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सलाह दी कि वह ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के बजाए बेहतर होगा कि ‘विपश्यना’ करें. शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर ने यह भी कहा कि पंजाब में आप के खराब […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आज सलाह दी कि वह ईवीएम मशीनों की विश्वसनीयता पर सवाल उठाने के बजाए बेहतर होगा कि ‘विपश्यना’ करें. शिरोमणी अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर ने यह भी कहा कि पंजाब में आप के खराब प्रदर्शन के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री शायद अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं.

उन्होंने संसद के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘वह (केजरीवाल) अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं इसलिए ऐसी बातें कह रहे हैं. जब दिल्ली में आप ने 67 सीटें जीती थी तब तो उन्होंने कुछ भी नहीं कहा था.’ हरसिमरत कौर ने कहा कि पंजाब की जनता ने आप को निकाल फेंका है और यह बेहतर होगा कि केजरीवाल अपनी ऊर्जा दिल्ली में पार्टी के मामलों पर केंद्रित करें.’

उन्होंने कहा, ‘उन्हें (केजरीवाल) विपश्यना करना चाहिए.’ पंजाब चुनाव में शिअद को हार का सामना करना पड़ा था, 117 सदस्यीय विधानसभा में उसे महज 15 सीटें मिली थी जबकि उसकी सहयोगी भाजपा ने तीन सीटें जीती. आप ने बीस सीटें जीती. केजरीवाल ने आरोप लगाया कि ईवीएम में छेड़छाड़ के कारण संभवत: आप के 20-25 फीसदी मत शिअद-भाजपा गठबंधन को चले गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola