प्रधानमंत्री ने कहा, उभर रहा है ''नया भारत''

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि लोकतंत्र में सरकार बहुमत से बनती है लेकिन चलती है सर्वमत से और इसलिए भाजपा सरकार बिना कोई भेदभाव किये, सबको साथ लेकर नये हिन्दुस्तान के निर्माण में कोई कसर नहीं छोडेगी. भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि […]
नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि लोकतंत्र में सरकार बहुमत से बनती है लेकिन चलती है सर्वमत से और इसलिए भाजपा सरकार बिना कोई भेदभाव किये, सबको साथ लेकर नये हिन्दुस्तान के निर्माण में कोई कसर नहीं छोडेगी. भाजपा मुख्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं इन पांच राज्यों विशेष तौर पर उत्तर प्रदेश का चुनाव परिणाम नये भारत की नींव के रूप में देखता हूं. नया भारत 65 प्रतिशत युवाओं के सपनों का भारत है, यह नया इंडिया अभूतपूर्व रूप से जागरुक महिलाओं के सपनों का नया भारत है.
यह एक ऐसा नया भारत है जो कुछ पाने की बजाए कुछ करने और अवसर का उपयोग करने की इच्छा रखता है. उत्तरप्रदेश समेत विभिन्न राज्यों में लोगों से किये वादे पूरा करने का आश्वासन देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार बहुमत से बनती है लेकिन चलती है सर्वमत से. इसलिए भाजपा की सरकार उनकी भी है जिन्होंने वोट दिया और उनकी भी है जो सामने खडे थे. सरकार को भेदभाव करने का हक नहीं होता है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




