DDCA मामला : केजरीवाल को 21 मार्च को अदालत में पेश होने का निर्देश
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को डीडीसीए और चेतन चौहान द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में अगले महीने पेश होने का आज निर्देश दिया. हालांकि उन्हें चिकित्सा कारणों की वजह से व्यक्तिरुप से पेश नहीं होने की छूट दे दी. मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अभिलाष मल्होत्रा ने केजरीवाल को 21 मार्च […]
नयी दिल्ली : दिल्ली की एक अदालत ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को डीडीसीए और चेतन चौहान द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में अगले महीने पेश होने का आज निर्देश दिया. हालांकि उन्हें चिकित्सा कारणों की वजह से व्यक्तिरुप से पेश नहीं होने की छूट दे दी.
मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अभिलाष मल्होत्रा ने केजरीवाल को 21 मार्च को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया. उसी दिन अदालत नोटिस का प्रारुप तय करने के मुद्दे पर जिरह भी सुनेगी. इस मामले में अदालत ने केजरीवाल के साथ आरोपी के रुप में तलब किए गए भाजपा के निलंबित सांसद कीर्ति आजाद को जमानत प्रदान कर दी. उन्हें दस हजार रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही राशि की जमानत जमा करने के बाद जमानत दी गयी और अदालत ने कहा कि यह अपराध जमानत योग्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










