नाथूराम गोडसे का बयान और महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े दस्तावेज सार्वजनिक होंगे !

नयी दिल्ली : नाथूराम गोडसे के बयान और महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े मुकदमे के सारे दस्तावेज सार्वजनिक किये जायेंगे. केंद्रीय सूचना आयोग ने 20 दिनों के अंदर सारी जानकारी मुहैया कराने का आदेश दिया है. इस संबंध में पूरी जानकारी मांगने वाले आशुतोष बंसल ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिलने […]
नयी दिल्ली : नाथूराम गोडसे के बयान और महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े मुकदमे के सारे दस्तावेज सार्वजनिक किये जायेंगे. केंद्रीय सूचना आयोग ने 20 दिनों के अंदर सारी जानकारी मुहैया कराने का आदेश दिया है. इस संबंध में पूरी जानकारी मांगने वाले आशुतोष बंसल ने बताया कि उन्हें इस संबंध में जानकारी मिलने में काफी परेशानी हुई. आशुतोष ने महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ी चार्जशीट समेत नाथूराम गोडसे के बयान की भी मांग की थी. उनकी इस याचिका पर जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा, संबंधित जानकारी राष्ट्रीय अभिलेखागार ( नेशनल आर्काइव्ज ) को भेज दी गयी है. आप वहां से जानकारी ले लें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




