सलाखों में शशिकला: कैदी नं 9435, तीन वर्ष 10 माह और 27 दिन की काटेंगी सजा

बेंगलुरु/ चेन्नई : अन्नाद्रमुक प्रमुख वीके शशिकला को बुधवार को जेल भेज दिया गया. उन्होंने परापन्ना अग्रहरा कोर्ट में सरेंडर किया. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें चार साल की सजा बहाल कर दी थी. शशिकला ने विशेष अदालत के जज अश्वतनारायण के सामने सरेंडर किया. चेन्नई से सड़क […]
बेंगलुरु/ चेन्नई : अन्नाद्रमुक प्रमुख वीके शशिकला को बुधवार को जेल भेज दिया गया. उन्होंने परापन्ना अग्रहरा कोर्ट में सरेंडर किया. मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें चार साल की सजा बहाल कर दी थी. शशिकला ने विशेष अदालत के जज अश्वतनारायण के सामने सरेंडर किया.
चेन्नई से सड़क मार्ग से पहुंची शशिकला को कर्नाटक-तमिलनाडु सीमा पर होसुर से 28 किमी दूर पराप्पना अग्रहारा स्थित सेंट्रल जेल भेज दिया गया. जज ने सरेंडर के लिए और दो हफ्तों की मोहलत देने और घर का खाना उपलब्ध कराने का अनुरोध भी ठुकरा दिया. शशिकला के साथ उनके रिश्तेदार वीएन सुधाकरन और एलावारसी ने भी सरेंडर किया. पुलिस ने बताया कि शशिकला का काफिला जब कोर्ट के कैंपस में पहुंचा तो उसमें शामिल चार कारों को नुकसान पहुंचाया गया. यह पता नहीं चल सका कि किन लोगों ने कारों को नुकसान पहुंचाया.
शशिकला सरेंडर के बाद बेंगलुरु की सेंट्रल जेल लौट आयीं. 60 वर्षीय शशिकला विशेष कोर्ट के जज के सामने पेश हुईं. उससे पहले शीर्ष अदालत ने सजा के लिए सरेंडर करने और वक्त देने की अर्जी पर सुनवाई से इनकार कर दिया. बेंगलुरु के कोर्ट रूम को सुरक्षा कारणों से परप्पना अग्रहारा के सेंट्रल जेल ट्रांसफर कर दिया गया. अदालती औपचारिकताओं और मेडिकल चेक अप के बाद शशिकला को सलाखों के पीछे डाल दिया गया.
आय से अधिक संपत्ति मामले में सितंबर 2014 में निचली अदालत के दोषी करार दिये जाने के बाद दिवंगत जयललिता, शशिकला और उनके रिश्तेदारों वीके सुधाकरन एवं जे इलावरासी ने तीन हफ्ते जेल में बिताये थे. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट से उन्हें बेल मिली. बेंगलुरु रवाना होने से पहले भावुक शशिकला चेन्नई में जयललिता के स्मारक पर गयीं. स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किया.
उधर, एक रिसॉर्ट में विधायकों को जबरन बंधक बनाने के आरोप में शशिकला और पलानीस्वामी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. एक विधायक ने शिकायत की थी.
शशिकला को कैदी नं 9435 बनाया गया है. वे जेल में तीन वर्ष 10 माह और 27 दिन की सजा काटेंगी.
करोड़ों के गहने, घडियां, कारें
अन्नाद्रमुक की दिवंगत सुप्रीमो जे जयललिता, करीबी सहयोगी वीके शशिकला और दो अन्य की ओर से इकट्ठा की गयी 55 करोड़ रुपये की संपत्तियों में मिलीं.
2.51 करोड़ के सोने व हीरे के गहने
15.9 लाख की कलाई घड़ियां
1.30 करोड़ रुपये के वाहन
20.8 लाख कीमत के 400 किलो से ज्यादा चांदी
92.4 लाख रुपए की साड़ियां
02 लाख के चप्पल-जूते थे
97.47 लाख रुपये की नगदी आंकी
3.42 करोड़ रुपये सावधि जमा एवं शेयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




