नाभा जेल ब्रेक कांड : मास्‍टरमाइंड गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया

Published at :12 Feb 2017 7:23 PM (IST)
विज्ञापन
नाभा जेल ब्रेक कांड : मास्‍टरमाइंड गुरप्रीत सिंह को पुलिस ने पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया

पटियाला : पिछले साल हुए नाभा जेल ब्रेक कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आज जेल ब्रेक का मास्‍टरमाइंड गुरप्रीत सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया. इससे पहले घटना के दिन ही एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. ज्ञात हो पिछले साल नवंबर 27 को […]

विज्ञापन

पटियाला : पिछले साल हुए नाभा जेल ब्रेक कांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने आज जेल ब्रेक का मास्‍टरमाइंड गुरप्रीत सिंह को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया. इससे पहले घटना के दिन ही एक हमलावर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

ज्ञात हो पिछले साल नवंबर 27 को उग्रवादी संगठन खालिस्तान लिबरेशन फ्रंट के प्रमुख हरमिन्दर मिंटू पांच अन्य कैदियों के साथ पंजाब के उच्च सुरक्षा वाले नाभा जेल से फरार हो गये थे. पुलिस की वर्दी में आए हथियारंबद हमलावरों ने जेल पर हमला कर इन्हें भागने में मदद की थी. इस घटना के बाद जेल के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई करते हुए जेल महानिदेशक को निलंबित कर दिया गया था और जेल के अधीक्षक एवं उपाधीक्षक को बर्खास्त कर दिया गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola