दिल्ली : ओला और उबर कैब के ड्राइवर हड़ताल पर, लोग परेशान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Feb 2017 8:54 AM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल एप आधारित ओला और उबर कैब के ड्राइवर देश की राजधानी दिल्ली में हड़ताल पर हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. दोनों ही कंपनियों के ड्राइवर जंतर-मंतर धरना दे रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर कंपनी द्वारा उन्हें कम किराया दिये जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मोबाइल एप आधारित ओला और उबर कैब के ड्राइवर देश की राजधानी दिल्ली में हड़ताल पर हैं जिससे लोगों को परेशानी हो रही है. दोनों ही कंपनियों के ड्राइवर जंतर-मंतर धरना दे रहे हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार ड्राइवर कंपनी द्वारा उन्हें कम किराया दिये जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से हड़ताल पर हैं.

ड्राइवरों का कहना है कि उन्हें हर राइड पर प्रति किलोमीटर सिर्फ 6 रुपये का ही भुगतान कंपनी की ओर से किया जा रहा है. ड्राइवरों की मांग है कि उन्हें सरकार की ओर से मंजूर की गई दरों के मुताबिक ही किराये का भुगतान होना चाहिए.

ड्राइवरों ने कहा कि कंपनी ने हमें एक लाख रुपये महीने तक की कमाई होने की बात कही थी, लेकिन किराये की घटती दरों के चलते हालत यह है कि हम अपने परिवार का पेट पालने में असमर्थ हैं. हमारी मांग है कि सरकार की ओर से तय 21 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से हमें किराये का भुगतान किया जाना चाहिए.

ड्राइवरों ने कहा कि पहले कंपनी ने अपनी स्कीम के तहत हमें कार दिलवा दी और अब लगातार इनकी संख्या बढ़ाते जा रहे हैं जिससे हमें परेशानी हो रही है. हमें अपनी गाड़ियों की मासिक किस्तों को चुकाने में भी दिक्कत आ रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola