अन्नाद्रमुक ने कल बुलायी पार्टी विधायकों की बैठक, क्या जायेगी ओ पन्नीरसेल्वम की कुर्सी?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Feb 2017 12:06 PM
चेन्नई : अन्नाद्रमुक के पार्टी विधायकों की एक अहम बैठक कल यहां पार्टी मुख्यालय में बुलायी गयी है. मालूम हो कि इससे पहले कल ही पार्टी महासचिव वीके शशिकला पार्टी में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए संगठन में कुछ अहम बदलाव किये और अपनी पसंद को लोगों को अहम पदों पर बैठाया. शुक्रवार […]
चेन्नई : अन्नाद्रमुक के पार्टी विधायकों की एक अहम बैठक कल यहां पार्टी मुख्यालय में बुलायी गयी है. मालूम हो कि इससे पहले कल ही पार्टी महासचिव वीके शशिकला पार्टी में अपनी पकड़ को मजबूत करने के लिए संगठन में कुछ अहम बदलाव किये और अपनी पसंद को लोगों को अहम पदों पर बैठाया. शुक्रवार को उन्होंने पार्टी के कुछ पूर्व मंत्रियों एवं एक पूर्व महापौर सहित शीर्ष नेताओं को पार्टी के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्ति किया था. ऐसे में अब अन्नाद्रमुक विधायक दल की बैठक बुलाने पर राजनीतिक प्रेक्षकों की नजरें टिकी हैं और इसे संगठन-सरकार के सत्ता केंद्र में संभावित बदलाव से जोड़ कर देखा जा रहा है.
AIADMK MLAs meeting to take place tomorrow at their party headquarters.
— ANI (@ANI) February 4, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










