अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके आधिकारिक ई-मेल पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है. दिल्ली सरकार के सूत्रों […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके आधिकारिक ई-मेल पर उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है, जिसके बाद दिल्ली सरकार ने पुलिस आयुक्त आलोक वर्मा से मामले की जांच कराने का अनुरोध किया है.

दिल्ली सरकार के सूत्रों ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को ई-मेल के जरिए केजरीवाल को जान से मारने की धमकी दी गई. दिल्ली के गृह सचिव एस एन सहाय ने पुलिस आयुक्त को धमकी के बारे में बता दिया है और उनसे मामले की तुरंत जांच कराने का अनुरोध किया है.

सूत्रों ने बताया कि सहाय ने धमकी भरे ई-मेल पुलिस आयुक्त को भेज दिए हैं. धमकी भरे ई-मेल भेजने वाले ने अपनी पहचान नहीं बताई है. पुलिस ने इस मामले में अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola