प्राइवेट स्कूलों को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका, फीस बढ़ाने से पहले लेनी होगी सरकार की मंजूरी
Updated at : 23 Jan 2017 2:07 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को झटका देते हुए हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें उनपर नर्सरी में दाखिले के लिए कुछ अंकुश लगाये गये थे. सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को कायम रखते हुए कहा कि डीडीए की जमीन पर चल […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों को झटका देते हुए हाईकोर्ट के उस फैसले पर रोक लगाने से इनकार कर दिया, जिसमें उनपर नर्सरी में दाखिले के लिए कुछ अंकुश लगाये गये थे.
सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के फैसले को कायम रखते हुए कहा कि डीडीए की जमीन पर चल रहे निजी स्कूल बिना सरकार की मंजूरी के फीस नहीं बढ़ा सकते. हाईकोर्ट के इसी फैसले के खिलाफ प्राइवेट स्कूलों ने सुप्रीम कोर्ट के सामने गुहार लगायी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने उनकी अपील को खारिज कर दिया.
स्कूलों ने अपनी अपील में हाईकोर्ट के फैसले को गैरकानूनी बताते हुए कहा था कि दिल्ली स्कूल एजुकेशन ऐक्ट ऐंड रुल्स 1973 के अनुसार स्कूलों को अपनी फीस बढ़ाने का हक है. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने निजी स्कूलों की एक ना सुनी और उनके अपील को खारिज कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




