CBI ने दर्ज की रिपोर्ट तो बोले सिसोदिया- मोदी जी! आइए मैदान में...
नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच करेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआइ उनके खिलाफ टॉक-टू-एके मीडिया कैंपन मामले की जांच करेगी. यह मीडिया कैंपन सोशल मीडिया पर पिछले साल चलाया गया था, जिसकी सत्यता पर कुछ मीडिया रिपोर्टों के जरिये […]
नयी दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआइ) दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ जांच करेगी. प्राप्त जानकारी के अनुसार सीबीआइ उनके खिलाफ टॉक-टू-एके मीडिया कैंपन मामले की जांच करेगी. यह मीडिया कैंपन सोशल मीडिया पर पिछले साल चलाया गया था, जिसकी सत्यता पर कुछ मीडिया रिपोर्टों के जरिये उस समय सवाल भी उठाया गया था.
खबर के प्रकाश में आते ही दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी पर जारेदार हमला किया है. सीबीआइ द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने से भड़के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए कहा कि मोदी जी पंजाब और गोवा में अपनी हो रही हार देखकर पगला गए हैं. मोदी जी के पास कोई काम बच नहीं गया है. वे हमारे पीछे हाथ धोकर पड़े हैं. केजरीवाल ने आगे कहा कि मोदी जी कायरों की तरह कार्य कर रहे हैं.
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि स्वागत है मोदी जी! आइए मैदान में। कल सुबह आपकी सीबीआइ का अपने घर और दफ्तर में इंतजार करूंगा… देखते हैं कितना जोर है आपके बाजू-ए-कातिल में…
कांग्रेस और भाजपा ने उठाए थे सवाल
गौर हो कि मामले में सीबीआइ ने बुधवार को सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिक जांच करने का मामला दर्ज किया है. उस समय विपक्षी पार्टी कांग्रेस व भाजपा ने भी टॉक-टू-एके मीडिया कैंपन पर सवाल किया था. कांग्रेस ने जहां इसे जनता के पैसे का दुरुपयोग बताया था, वहीं भाजपा ने इसे स्क्रीप्टेड कहा था.
बढ सकती है केजरीवाल की मुश्किलें
जानकारों की माने तो इस मामले में सीबीआइ के इस नये कदम से चुनावी मौसम में आम आदमी पार्टी व उसके शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आम आदमी पार्टी में केजरीवाल के बाद सिसोदिया ही सबसे बड़े नेता माने जाते हैं. आम आदमी पार्टी पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में दो राज्यों पंजाब व गोवा में गंभीरता से चुनाव लड़ रही है और सत्ता में आने की भी उम्मीद पाले हुए है.
क्या था टॉक-टू-एके मीडिया कैंपन
मालूम हो कि साल 2016 के जुलाई महीने में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जनता से सीधे जुड़ने के लिए टॉक टू एके नाम का कैंपन शुरू किया था. इसके बारे में कहा गया था कि इसमें केजरीवाल लाइव वीडियो के जरिये लोगों से बात करेंगे. इसके बारे में यह भी कहा गया था कि जनता उनसे सवाल भी पूछ सकती है. यह सारा कुछ वेबसाइट के माध्यम से ही होना था. जनता के लिए फोन नंबर और एसएमएस नंबर भी जारी किये गये थे.
स्वागत है मोदी जी! आइए मैदान में। कल सुबह आपकी सीबीआई का अपने घर और दफ्तर में इंतज़ार करूँगा। देखते हैं कितना ज़ोर है आपके बाजुए कातिल में। https://t.co/EZmXUR9p9c
— Manish Sisodia (@msisodia) January 18, 2017
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










