चुनाव आयोग ने केजरीवाल को भेजा नोटिस, 19 तक उपस्थित होने का आदेश

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है और 19 जनवरी से पहले आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया. केजरीवाल पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है आयोग ने नोट के बदले वोट वाले बयान को गंभीरता से लिया है […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के मुखिया अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है और 19 जनवरी से पहले आयोग के सामने पेश होने का आदेश दिया. केजरीवाल पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगा है आयोग ने नोट के बदले वोट वाले बयान को गंभीरता से लिया है , आयोग ने कहा है कि गोवा प्रशासन की ओर से उन्हें एक शिकायत और सीडी मिली है.

इसमें कहा गया है कि गोवा में आठ जनवरी को एक सभा के दौरान उन्होंने जानबूझ कर लोगों से ‘रिश्वत’ लेने की बात कही. इस बारे में राजनीतिक दलों की ओर से भी शिकायत की है. आयोग इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है. शिकायत में केजरीवाल के बयान की कॉपी और उनके भाषण का सीडी भी सौंपी गयी है. केजरीवाल ने कहा था कि ‘चुनाव के समय बीजेपी वाले आएंगे, कांग्रेस वाले आएंगे और पैसा लेकर आएंगे.
मैंने सुना है पैसे बांटना चालू हो गया है. पैसे लेकर आएंगे तो मना मत करना.’ ‘ले लेना सबसे पैसा, मना मत करना. अपना ही पैसा लूट रखा है इतने सालों से. नए नोट लेना, पुराने वाले नोट मत लेना. पांच हजार लेकर आंए तो कह देना कि महंगाई बढ़ गई है और 10 हजार लेना. पैसे सबसे लेंगे लेकिन, बोट झाड़ू को पड़ेगा.’
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola