प्रधानमंत्री से मिले सेना प्रमुख

नयी दिल्ली : सेना प्रमुख बिपिन रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की. शीर्ष पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री के साथ जनरल रावत की यह पहली मुलाकात है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी कि ‘‘सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की.” जनरल रावत अपने से दो […]
नयी दिल्ली : सेना प्रमुख बिपिन रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की. शीर्ष पद संभालने के बाद प्रधानमंत्री के साथ जनरल रावत की यह पहली मुलाकात है. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी ट्वीट कर दी कि ‘‘सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की.”
जनरल रावत अपने से दो वरिष्ठ अधिकारियों को पीछे छोड़कर 31 दिसंबर को सेना प्रमुख बने. जल्द ही रक्षा मंत्रालय चीफ्स ऑफ आर्मी स्टाफ कमिटी के स्थाई अध्यक्ष पद के गठन पर प्रधानमंत्री को सूचना देने वाला है. संभावना है कि नौसेना और वायुसेना के प्रमुख सहित जनरल रावत भी इस प्रस्तुति के दौरान उपस्थित रहेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




