पंजाब के डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर पथराव, चार पुलिसकर्मी घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2017 10:58 AM

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब केउप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर फाजिल्का जिले में रविवार को पत्थर एवं बाेतलों से हमला किया गया. हमला उस वक्त किया गया, जब सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे. इस पथराव में काफिले में शामिल पुलिस के तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं और […]

विज्ञापन

चंडीगढ़ : पंजाब केउप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के काफिले पर फाजिल्का जिले में रविवार को पत्थर एवं बाेतलों से हमला किया गया. हमला उस वक्त किया गया, जब सुखबीर सिंह बादल जलालाबाद से चुनाव प्रचार कर लौट रहे थे. इस पथराव में काफिले में शामिल पुलिस के तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गये हैं और चार पुलिस वाले घायल हुए हैं.

सुखबीर सिंह बादल को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है और उन्हें किसी तरह के नुकसान पहुंचने की सूचना नहीं है. पत्थरबाजी के पीछे स्थानीय बेरोजगार लोगों का हाथ बताया जा रहा है और इसके पीछे किसी तरह के राजनीतिक षड्यंत्र की बात को खारिज किया गया है.

उल्लेखनीय है कि पंजाब में विधानसभा चुनाव का एलान हो चुका है और इस कारण राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola