नोटबंदी के बाद पहला चुनाव : 04 फरवरी से 08 मार्च के बीच वोट, होली के पहले मनेगी दीवाली

नयी दिल्ली/ लखनऊ : चुनाव आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी. चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में (हर चौथे दिन) वोट डाले जायेंगे. उत्तराखंड, पंजाब व गोवा में एक और मणिपुर में […]
नयी दिल्ली/ लखनऊ : चुनाव आयोग ने बुधवार को पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी. चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए 11 फरवरी से आठ मार्च के बीच सात चरणों में (हर चौथे दिन) वोट डाले जायेंगे. उत्तराखंड, पंजाब व गोवा में एक और मणिपुर में दो चरणों में वोटिंग हाेगी. इन पांचों राज्यों में मतगणना एक साथ 11 मार्च को होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी ने कहा कि आयोग इन चुनावों में कालेधन के इस्तेमाल पर नजर रखेगा. पूरी चुनावी प्रक्रिया 11 जनवरी को पंजाब व गोवा में चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू होगी. पांच राज्यों के कुल 690 सीटों के लिए 16 करोड़ लोग वोट डालेंगे. कुल 1.85 लाख मतदान केंद्र होंगे. पांचों राज्यों में 133 सीटें अनुसूचित जातियों व 23 अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित हैं. चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा के साथ ही पांचों राज्यों में आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव में आ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




