सरकार कॉल ड्राॅप की शिकायत के लिए यह टॉल फ्री नंबर करेगी जारी
Updated at : 19 Dec 2016 8:26 PM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : सरकार कॉल ड्राप पर दूरसंचार उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया जानने केलिएटॉल फ्री नंबर 1955शुरूकरने की योजना बना रही है. एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘कॉल ड्राप पर आईवीआरएस सिस्टम केलिए‘शार्ट कोड’ 1955 आवंटित किया गया है.’ दूरसंचार कंपनियों के लिये इस नंबर का प्रावधान करना अनविार्य होगा और स्थानीय तथा एसटीडी कॉल केलिएइसकी […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : सरकार कॉल ड्राप पर दूरसंचार उपभोक्ताओं की प्रतिक्रिया जानने केलिएटॉल फ्री नंबर 1955शुरूकरने की योजना बना रही है. एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, ‘‘कॉल ड्राप पर आईवीआरएस सिस्टम केलिए‘शार्ट कोड’ 1955 आवंटित किया गया है.’ दूरसंचार कंपनियों के लिये इस नंबर का प्रावधान करना अनविार्य होगा और स्थानीय तथा एसटीडी कॉल केलिएइसकी पहुंच होनी चाहिए.
सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार कंपनी एमटीएनएल को इस ‘शार्ट कोड’ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. दूरसंचार कंपनियों को निर्देश दिया गया है कि वे एमटीएनएल से किसी समन्वय, रखरखाव, परिचालन शुल्क नहीं लेंगी. सूत्र के अनुसार दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा सेवा की शुरुआत करेंगे लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया.
इस बारे में संपर्क किये जाने पर सेल्यूलर आपरेटर्स एसोसिएशन आफ इंडिया (सीओएआई) ने कहा कि उद्योग ने दूरसंचार विभाग से आईवीआरएस प्रणाली के लिये शार्ट कोड 1955 के क्रियान्वयन के लिए राउटिंग, शुल्क आदि के बारे में तकनीकी स्पष्टीकरण मांगा है. सीओएआई के महानिदेशक राजन एस मैथ्यूज ने कहा, ‘‘इस बारे में जवाब की प्रतीक्षा है…’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




