ePaper

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय मांगा

Updated at : 15 Dec 2016 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी से मिलने का समय मांगा

नयी दिल्‍ली : नोटबंदी को लेकर संसद में जहां एक ओर लगातार विपक्ष का हंगामा जारी है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है, लेकिन राहुल ने मोदी से मिलने का समय नोटबंदी को लेकर नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के किसानों के मुद्दे को लेकर […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली : नोटबंदी को लेकर संसद में जहां एक ओर लगातार विपक्ष का हंगामा जारी है वहीं दूसरी ओर कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है, लेकिन राहुल ने मोदी से मिलने का समय नोटबंदी को लेकर नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के किसानों के मुद्दे को लेकर मांगा है.

ज्ञात हो उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी ने सितंबर में पदयात्रा किया था और उसी दौरान किसानों ने उन्‍हें अपनी कुछ समस्‍याएं बतायी थीं. किसानों की मांग को ही लेकर गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा है.

* कांग्रेस नेता कल मिलेंगे प्रधानमंत्री मोदी से

संसद में लगातार जारी गतिरोध के बीच कल कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे. कांग्रेस नेताओं ने नोटबंदी जैसे अहम मुद्दे को लेकर कल 10:30 बजे मिलेंगे. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि कांग्रेस नेता और प्रधानमंत्री मोदी के बीच मुलाकात में संसद में जारी गतिरोध पर जमकर चर्चा होगी.
* राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाया व्‍यक्तिगत भ्रष्‍टाचार का आरोप
कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर व्‍यक्तिगत भ्रष्‍टाचार का गंभीर आरोप लगाकर सनस‍नी मचा दिया. राहुल गांधी ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा था कि उनके पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ व्‍यक्तिगत भ्रष्‍टाचार का सबूत है. हालांकि उन्‍होंने सबूत संसद में ही रखने की शर्म रख दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola