ePaper

अमरिंदर सिंह विलासी राजा हैं : प्रकाश सिंह बादल

Updated at : 09 Dec 2016 8:59 PM (IST)
विज्ञापन
अमरिंदर सिंह विलासी राजा हैं : प्रकाश सिंह बादल

लुधियाना: पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह को ‘‘विलासी राजा” बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज उनसे पूछा कि राज्य और इसके लोगों के लिए उन्होंने क्या ‘‘एक भी बलिदान” दिया है. रायकोट में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरिंदर एक ‘‘खांटी […]

विज्ञापन

लुधियाना: पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह को ‘‘विलासी राजा” बताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आज उनसे पूछा कि राज्य और इसके लोगों के लिए उन्होंने क्या ‘‘एक भी बलिदान” दिया है. रायकोट में संगत दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अमरिंदर एक ‘‘खांटी राजा” हैं जो बिना विषय वस्तु की चिंता किए शासकों की पूर्ण शक्ति में विश्वास रखते हैं.

उन्होंने कहा कि अमरिंदर लोगों को ‘‘चांद का वादा” कर भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि वह केवल सरकार बनाना चाहते हैं.उन्होंने कहा, ‘‘कैप्टेन की तरह के महाराजा से राज्य के लिए कुछ भी अच्छे की उम्मीद नहीं की जा सकती है.” मुख्यमंत्री ने लोगों को चेताया कि अगर वह सत्ता में आए तो कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) दोनों वर्तमान में चल रही कई जनहितैषी योजनाओं और सब्सिडी को ‘‘खत्म” कर देंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola