बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी के मन में जो आता है कर देते हैं किसी से पूछते भी नहीं

Published at :21 Nov 2016 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
बोले राहुल गांधी- पीएम मोदी के मन में जो आता है कर देते हैं किसी से पूछते भी नहीं

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर नोट बंदी मामले को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया. सदन से बाहर निकलकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह फैसला अकेले ले रहे हैं अपने मंत्रियों से नहीं पूछते हैं.. राहुल ने कहा कि […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी ने आज एक बार फिर नोट बंदी मामले को लेकर पीएम मोदी पर हमला किया. सदन से बाहर निकलकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वह फैसला अकेले ले रहे हैं अपने मंत्रियों से नहीं पूछते हैं.. राहुल ने कहा कि जहां भी मैं गया और लोगों से मिला वहां लोगों को कष्‍ट में पाया… लोगों ने कहा कि वो कतार में खड़े हैं और बैंक के पीछे से डील हो रही है…केवल चुने हुए लोगों को कैश दिया जा रहा है.

पीएम मोदी के संसद आने के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को संसद में आने की क्या जरूरत है? आजकल प्रधानमंत्री जी तो दूसरे लेवल पर हैं. आजकल कोई नया रूप अवतरित है…पता नहीं, सुपर पीएम भी नहीं कहा जा सकता है… डिफाइन करने के लिए सोचना पड़ेगा, कोई नया शब्द गढना पड़ेगा…

नोटबंदी को लेकर उन्होंने पीएम को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि तीन चार लोगों को बताकर हिंदुस्तान का सबसे बड़ा फैसला लिया गया है. पीएम मोदी अपने मंत्रियों से पूछते तक नहीं, जो मन में आता है बस कर बैठते हैं.

कानपुर ट्रेन हादसे को लेकर भी कांग्रेस उपाध्यक्ष ने पीएम को निशाने पर लिया और कहा कि मोदी जी की पूरी सोच तीन से पांच हजार लोगों के लिए हैं. बुलेट ट्रेन पर बड़ा भाषण दिया, रेलवे सेफ्टी पर भाषण क्यों नहीं देते हैं.

आपको बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज तड़के सुबह पैसे के लिए एटीएम की लाइन में खड़े लोगों से मिलने के लिए दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पहुंचे. उनके पहुंचते ही कुछ लोग नोट बंदी के समर्थन में अपनी बातें रखने लगे जबकि कुछ लोग इसके विरोध में. झगड़ा होते देख राहुल गांधी ने दोनों पक्षों से शांत रहने की अपील की.

प्राप्त जानकारी के अनुसार जहांगीरपुरी के बाद राहुल गांधी इंद्रलोक इलाके में भी एटीएम के बाहर लोगों से मिले और उनकी परेशानी से रु-ब-रु हुए.

गौर हो कि नोटबंदी का जमकर विरोध कर रहे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इससे पहले भी बैंक और एटीएम में लाइन में लग चुके हैं और लोगों की परेशानी जान चुके हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola