जोधपुर के एक किसान ने की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को किडनी देने की पेशकश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Nov 2016 3:26 PM
जयपुर : जोधपुर के एक किसान ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश की है. जोधपुर के ओसिया तहसील गांव के एकलखोरी निवासी विवेक विश्नोई ने कहा कि उन्होंने सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश इसलिए नहीं की है कि वह एक मंत्री हैं, बल्कि इसलिए की है, क्योंकि […]
जयपुर : जोधपुर के एक किसान ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश की है. जोधपुर के ओसिया तहसील गांव के एकलखोरी निवासी विवेक विश्नोई ने कहा कि उन्होंने सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश इसलिए नहीं की है कि वह एक मंत्री हैं, बल्कि इसलिए की है, क्योंकि वह जरुरतमंद लोगों की मदद के लिये हमेशा तैयार रहने के उनके रवैये से बेहद प्रभावित हैं.
उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में संकट में फंसे मजदूरों को सुरक्षित निकलवाने में सुषमा की अहम भूमिका से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी किडनी उन्हें देने की पेशकश की है. विश्नोई ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश फेसबुक पर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










